होम/politics/hanumangarh-mla-ganeshraj-bansal-lawrence-gang-harry-boxer

हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल पर नया केस, लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर से धमकी दिलवाने का आरोप

हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल पर नया केस, लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर से धमकी दिलवाने का आरोप
राजनीति
09 Oct 2026, 04:07 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं! पहले निकाय चुनाव के नतीजों के दौरान CID जांच के मामले में गिरफ्तारी और अब एक और नया केस सामने आया है, जिसमें विधायक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी दिलवाने का आरोप लगा है।

दरअसल, रिछपाल खर्रा की रिपोर्ट मिलने के बाद जंक्शन पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्रावली जांच के लिए CID-CB को भेज दी है। परिवादी का आरोप है कि विधायक गणेशराज बंसल ने रंजिश के चलते गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से उसे धमकी दिलवाई। आरोप है कि परिवादी को व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा— गणेशराज बंसल का पीछा करना छोड़ दो, वो हमारा आदमी है। अगर उसका पीछा नहीं छोड़ा, तो तुम्हारे भीतर लोहा उतार देंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में हैरी बॉक्सर ही था या नहीं। पुलिस जांच के बाद ही धमकी देने वाले की पहचान और ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि हो सकेगी।

बता दें कि 20 सितंबर को गणेशराज बंसल को फर्जी पट्टे से जुड़े करीब 23 साल पुराने मामले में CID-CB की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये कार्रवाई ऐसे समय हुई थी, जब हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभापति पद का चुनाव 21 सितंबर को होना था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.