होम/politics/jaipur-kota-jodhpur-deputy-mayor-vivek-rajvanshi

कोटा में विवेक राजवंशी निर्विरोध डिप्टी मेयर बने, जोधपुर में विजय सिंह पवार तो जयपुर में सरोज कंवर पर नतीजे का इंतजार

कोटा में विवेक राजवंशी निर्विरोध डिप्टी मेयर बने, जोधपुर में विजय सिंह पवार तो जयपुर में सरोज कंवर पर नतीजे का इंतजार
राजनीति
26 Sept 2026, 03:11 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान के नगर निगम चुनाव में मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर के चुनाव की तस्वीर भी साफ होने लगी है। कोटा नगर निगम में बीजेपी के पार्षद विवेक राजवंशी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए हैं। वहीं जोधपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने विजय सिंह पवार को प्रत्याशी बनाया है और चुनाव प्रक्रिया जारी है। वहीं जयपुर में बीजेपी की तरफ सरोज कंवर को प्रत्याशी को बनाया है। कांग्रेस की तरफ से सलमान मंसूरी को मैदान में उतारा है।

कोटा में कांग्रेस के बहिष्कार के बीच विवेक राजवंशी निर्विरोध

कोटा नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के विवेक राजवंशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कांग्रेस ने डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने तक उनके सामने कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं रहा, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

विवेक राजवंशी वार्ड 54 से बीजेपी के पार्षद हैं। नगर निगम चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 2 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले वह नगर निगम बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

कोटा में एक दिन पहले ही बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी मेयर चुनी गई थीं। मेयर चुनाव में गोस्वामी को 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले। इस तरह कोटा नगर निगम में अब मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद बीजेपी के पास हैं।

जोधपुर में विजय सिंह पवार बीजेपी के प्रत्याशी

जोधपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने विजय सिंह पवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

इससे पहले शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 वोटों से हराया था। मेहता को 53 और सोलंकी को 47 वोट मिले थे। जोधपुर नगर निगम में 100 पार्षद हैं। चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के पास 45 और कांग्रेस के पास 44 पार्षद थे, जबकि बाकी सीटों पर निर्दलीय और RLP के पार्षद जीते थे। मेयर चुनाव में 7 निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद समीकरण बदला था।

जयपुर निगम में सरोज और सलमान के बीच मुकाबला

जयपुर में भी नतीजे आने बाकी है। मुकाबला बीजेपी की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच है। अगर सरोज कंवर चुनाव जीतती हैं तो नगर निगम के इतिहास में वे पहली महिला डिप्टी मेयर होगी। सरोज कंवर बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री और रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। वहीं सलमान जयपुर के वार्ड 137, जो हवामहल विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां से पार्षद बने हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.