होम/politics/jaipur-nagar-nigam-election-69-candidates-137-nominations-congress-bjp

जयपुर निकाय चुनाव में टिकट से पहले दावेदारों की दौड़! दूसरे दिन 69 उम्मीदवारों ने भरे 137 नामांकन

जयपुर निकाय चुनाव में टिकट से पहले दावेदारों की दौड़! दूसरे दिन 69 उम्मीदवारों ने भरे 137 नामांकन
राजनीति
29 Aug 2026, 09:15 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Nagar Nigam Election: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अभी तक आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन टिकट के दावेदारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। दूसरे दिन कुल 69 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए 137 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

कांग्रेस की ओर से 25 वार्डों में 34 दावेदारों ने पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। सबसे ज्यादा दावेदारी वार्ड 11 और 47 में देखने को मिली, जहां कांग्रेस से तीन-तीन उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। वहीं वार्ड 50, 99, 101, 140 और 145 में दो-दो दावेदार सामने आए हैं।

बीजेपी की ओर से 11 वार्डों में 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 31 में पार्टी के दो नेताओं रोनक सिंह रावत और मुकेश कुमार जांगिड़ ने पर्चा भरा है, जबकि अन्य वार्डों में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया।

इससे पहले 27 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 11 प्रत्याशियों ने 13 पर्चे दाखिल किए थे। इनमें वार्ड 148, 99, 50, 12, 14, 16, 25, 31 और 40 के उम्मीदवार शामिल थे। दो प्रत्याशियों ने कांग्रेस और निर्दलीय, दोनों के रूप में अलग-अलग नामांकन भी भरे थे।

हालांकि, दोनों प्रमुख दलों की ओर से अभी टिकटों का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में नामांकन भरने वाले कई दावेदारों की नजर अब पार्टी सिंबल और अंतिम प्रत्याशी चयन पर टिकी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.