होम/politics/jaipur-nagar-nigam-elections-results-2026-150-ward-results

Jaipur Nagar Nigam Elections Results 2026: जयपुर में 150 वार्ड के क्या रहे नतीजे, जानें कौन जीता कौन हारा

Jaipur Nagar Nigam Elections Results 2026: जयपुर में 150 वार्ड के क्या रहे नतीजे, जानें कौन जीता कौन हारा
राजनीति
14 Sept 2026, 12:30 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम 2026: राजस्थान के निकाय चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब साफ होने लगी है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था और 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं और बहुमत के लिए किसी भी दल को 76 पार्षदों की जरूरत होगी।

मतगणना के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वार्ड-वार आंकड़ों में कई सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में वार्डों में गिनती जारी है। इसलिए अभी से ये कहना जल्दबाजी होगी कि जयपुर में किस पार्टी का बोर्ड बनेगा।

जयपुर नगर निगम में अब तक क्या तस्वीर?

लाइव वार्ड पेजों के अपडेट के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों के खाते में सीटें गई हैं, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी है। शुरुआती नतीजों में वार्ड 1 में निर्दलीय मोहन लाल कुमावत, वार्ड 2 में कांग्रेस के मणिराज सिंह और वार्ड 3 में भाजपा के भवानी शंकर शर्मा विजयी घोषित किए गए हैं।

वार्ड 4 में बीजेपी से पिंकी देवी शर्मा जीती हैं। वार्ड 5 में निर्दलीय देवेंद्र सिंह निठारवाल जीते हैं। वार्ड 11 में भाजपा के शैलेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के प्रेम सिंह को 446 वोट से हराया। वार्ड 12 में भाजपा के राजेन्द्र कुमार सैनी ने कांग्रेस के पंकज कुमार सैनी को 1,140 वोट से हराया। वार्ड 13 में निर्दलीय रणवीर सिंह जीते हैं। वार्ड 14 में बीजेपी के दिग्विजय सिंह जीते हैं।

वार्ड 21 में कांग्रेस के राकेश लाटा शर्मा ने भाजपा के अजय सिंह चौहान को 127 वोट से शिकस्त दी। वार्ड 61 में कांग्रेस के सुरेश मीना ने भाजपा के रामलाल मीना को 439 वोट से हराया। वार्ड 62 में भाजपा के रामअवतार शर्मा ने कांग्रेस के हजारी को 1,080 वोट से हराया। वार्ड 81 में भाजपा के ब्रह्म कुमार ने कांग्रेस के राहुल तंवर को 1,612 वोट से हराया। वार्ड 111 में भाजपा के संजय ने निर्दलीय नरेश शर्मा को 545 वोट से हराया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.