होम/politics/jaipur-nagar-nigam-mayor-candidate-sunil-kothari-take-oath-on-26-september

Jaipur Nagar Nigam Mayor Elections: 26 सितंबर को मेयर पद की शपथ लेंगे सुनील कोठारी!

Jaipur Nagar Nigam Mayor Elections: 26 सितंबर को मेयर पद की शपथ लेंगे सुनील कोठारी!
राजनीति
19 Sept 2026, 04:37 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर में मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है...25 सितंबर को मेयर पद के लिए मतदान होना है, लेकिन बीजेपी ने नतीजे से पहले ही शपथ की तारीख तक का प्लान तैयार कर लिया है। बीजेपी के सुनील कोठारी 26 सितंबर को मेयर पद की शपथ ले सकते हैं। दरअसल, 27 सितंबर से कनागत यानी श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है और मान्यता के मुताबिक इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते।

बीजेपी के पास बहुमत से 2 सीटें ज्यादा

150 वार्ड वाले निगम में बीजेपी के पास 78 पार्षद, कांग्रेस के पास 57 और निर्दलीयों के पास 15 सीटें हैं। बोर्ड बनाने के लिए 76 पार्षदों का समर्थन चाहिए यानी बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दो सीट आगे है। बीजेपी विधायक कालीचरण सर्राफ दावा कर रहे हैं कि मेयर बीजेपी का ही बनेगा उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ पार्षद बीजेपी के संपर्क में हैं। वहीं कांग्रेस भी दावा कर रही है कि बीजेपी के कुछ पार्षद उसके संपर्क में हैं और मेयर कांग्रेस का बनेगा। ऐसे में दावों और सियासी जोड़-तोड़ के बीच अब असली फैसला 25 सितंबर को होगा।

कांग्रेस की सुनीता मेठी मेयर प्रत्याशी

कांग्रेस ने सुनीता मेठी को उनके सामने खड़ा कर दिया। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। सुनीता मेठी अचानक जयपुर नगर निगम कार्यालय पहुंची और नामांकन पत्र ले लिया। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के आदेश के बाद ही वो नामांकन पत्र लेने आई हैं। पार्टी का जो आदेश होगा वो वही करेंगी।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सुनील कोठारी? ज्वेलरी कारोबारी से भाजपा संगठन तक का सफर, जयपुर मेयर की रेस में

ये भी पढ़ें- कांग्रेस से सुनीता मेठी जयपुर मेयर प्रत्याशी! पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को दी थी पटखनी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.