होम/politics/jharkhand-vidhansabha-march-student-protest-jpsc-jssc

आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज... झारखंड में छात्रों के विधानसभा घेराव में सुरक्षाकर्मी और स्टूडेंट्स में जबरदस्त बवाल

आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज... झारखंड में छात्रों के विधानसभा घेराव में सुरक्षाकर्मी और स्टूडेंट्स में जबरदस्त बवाल
राजनीति
10 Aug 2026, 04:34 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

झारखंड में JPSC और JSSC समेत कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव मार्च शुरु किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच फिर झड़प हुई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कुछ जगहों पर लाठीचार्ज भी हुआ। छात्रों ने अपने कपड़े उतार कर लाठी के निशान मीडिया को दिखाए। कई जगह छात्रों को रोकने के लिए कंटीली बाड़ लगाई गईं थीं लेकिन छात्रों ने उन्हें भी उखाड़ दी।

इधर रांची के SP (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने कहा कि जब उनमें से कुछ लोगों ने आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की, जहां पहले से ही धारा 163 लागू है, तो हल्का लाठीचार्ज किया गया। लाठी का बहुत कम इस्तेमाल किया गया। हम लगातार छात्रों से बात कर रहे हैं। वे अभी शांत हैं और हम उनसे लगातार बातचीत कर रहे हैं। छात्र कुछ समय के लिए यहीं रुकने पर सहमत हो गए हैं।

सरकार डरी हुई है इसलिए पुलिस को आगे कर रही- देवेंद्र महतो

विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब ये छात्रों का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है - और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता। मेरी 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी, मैं एम्बुलेंस से यहां आया हूं और स्ट्रेचर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूं। लेकिन यह सरकार हमारी आवाज़ दबा रही है और वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है। यह निंदनीय है। सरकार डरी हुई है, ये कायर सरकार है। सरकार जब-जब डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है।

देवेंद्र महतो ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं, हम आगे बढ़ते रहेंगे। सरकार के साथ हमारी 3 दौर की बातचीत हुई है, उन्हें हमारी मांगें माननी चाहिए। अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा। सरकार हिल जाएगी, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

JPSC का पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

वहीं इस मामले में चल रही जांच में CID ने JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को गिरफ़्तार किया है। बता दें कि छात्र संगठन JSSC-CGL परीक्षा की पूरी और स्वतंत्र CBI जांच, तथा JPSC और JSSC दोनों में व्यापक सुधारों की मांग कर रहे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.