होम/politics/jodhpur-nagar-nigam-election-polling-party-touch-feet-of-ashok-gehlot-bjp-react

वोट डालने पहुंचे गहलोत के पोलिंग पार्टी ने छू लिए पैर, बीजेपी ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

वोट डालने पहुंचे गहलोत के पोलिंग पार्टी ने छू लिए पैर, बीजेपी ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
राजनीति
11 Sept 2026, 12:50 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जोधपुर के नगर निगम चुनाव के दौरान एक ऐसा वाकया हो गया जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर चुनाव का नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा है कि यहां के वार्ड नंबर 82 में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदान के दौरान पोलिंग टीम ने पैर छू लिए जो कि चुनाव के नियमों के खिलाफ है। इस पर बीजेपी ने जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी यानी कलेक्टर को पत्र लिखा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मतदान करने गए गहलोत के चुनावी कर्मियों ने छुए पैर

बीजेपी ने अपने इस लेटर में लिखा है कि वार्ड 82 में गहलोत जब अपना मतदान करने गए थे तब वहां मौजूद पोलिंग पार्टी ने उठकर गहलोत के पैर छुए। बीजेपी ने लेटर में ये भी लिखा है कि ये वीडियो फर्स्ट इंडिया डिजिटल न्यूज पर भी दिखाया गया है। ये सीधे-सीधे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

अधिकारियों पर हो कार्रवाई- बीजेपी

बीजेपी ने आरोप लगाया कि पोलिंग पार्टी द्वारा किसी विशेष राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को ज्यादा अहमियत दी गई है जिससे चुनाव प्रभावित होते हैं। बीजेपी ने संबंधित पोलिंग पार्टी के अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

100 वार्ड के पार्षदों के लिए मतदान जारी

आज जोधपुर नगर निगम में 100 वार्डों के पार्षदों के लिए मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने-अपने परिवार के साथ वोट डाला।

ढाई साल में बीजेपी ने नहीं किया कोई काम- गहलोत

इधर वोट डालने के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की हार होनी तय है। उसकी मशीनरी ही खराब है। ढाई साल में कोई काम नहीं किया उन्होंने।

शहर की सरकार चुनने का मौका- शेखावत

वहीं शेखावत ने मीडिया से कहा कि शहर की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। शहर के बेहतर भविष्य और सुशासन के लिए हर वोटर को मतदान करना चाहिए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.