"हनुमान बेनीवाल बंद कमरे में नेताओं के पैर पकड़ लेते हैं..." बेनीवाल पर ज्योति मिर्धा का बड़ा हमला

Jyoti Mirdha attacks Hanuman Beniwal: राजस्थान की राजनीति को गरमाते हुए ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को निशाना बनाते हुए एक ऐसा बयां दिया है, जिसने बेनीवाल और बीजेपी के बीच लहरें उठा दी है। मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल एक ऐसे नेता है, जो ज़रुरत पड़ने पर बंद कमरे में जाकर नेताओं के भी पैर पकड़ लेते हैं। वो किसी एक तरफ नहीं टिकते, इसलिए मैं उन्हें सीरियसली नहीं लेती हूँ।
बेनीवाल गिद्ध की राजनीति करते हैं
दरअसल, बीजेपी ने गुरुवार को अजमेर संभाग कार्यालय में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बैठक में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोला। मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल एक अलग टाइप के पॉलिटिशियन है। वो सिर्फ गिद्ध टाइप की राजनीति करते हैं। प्रदेश में जहाँ कहीं पर भी कुछ नेगेटिव होता है, तो उसे पकड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ज़रुरत पड़ने पर बेनीवाल बंद कमरे में नेताओं के पैर तक पकड़ लेते हैं। कभी वो कांग्रेस के सपोर्ट में आ जाते हैं, तो कभी बीजेपी के सपोर्ट में। इसलिए मैं उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। बेनीवाल हमेशा यही कोशिश करते हैं कि किस तरह से गांवों और पिछड़े लोगों को बरगलाया जाए और उन्हें अपनी तरफ लिया जा सके।
बागियों को मिलाने की कोशिश करते हैं
मिर्धा ने आगे कहा कि बेनीवाल हमेशा अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते हैं और हमेशा ऐसे नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करते हैं जो बीजेपी से नाराज़ या बागी चल रहे हैं, ताकि उनके इस्तेमाल से अपना राजनीतिक उल्लू सीधा किया जा सके। लेकिन अब जनता भी उनके तरीके को समझने लगी है, इसलिए नागौर में भी जिन इलाकों में RLP की पकड़ थी, वो भी कमज़ोर होते जा रहे हैं। इसका सीधा असर भाजपा को मिलेगा।
बैठक में संभाग प्रभारी अशोक परनामी ने कहा कि बीजेपी ने जनता के बीच विकास कार्यों को आगे बढाया है। भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौता पूरा करने से लेकर ERCP योजना को धरातल पर लाने का काम किया है। किसानों को बिजली दी है, पेपर लीक में SIT गठित कर आरोपियों को जेल भेजा और युवाओं को रोज़गार दिया है। धरातल पर बीजेपी का पक्ष मज़बूत हुआ है, जो आने वाले निकाय चुनाव में साफ़ नज़र आएगा।
इस लिंक को शेयर करें

