होम/politics/naresh-meena-surrender-nagar-fort-tonk-sdm-thappd-kand

Naresh Meena: 6 अगस्त को सरेंडर करेंगे नरेश मीणा, जयपुर से टोंक का ‘शेड्यूल’ भी जारी

Naresh Meena: 6 अगस्त को सरेंडर करेंगे नरेश मीणा, जयपुर से टोंक का ‘शेड्यूल’ भी जारी
राजनीति
05 Aug 2026, 03:09 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

देवली-उनियारा से प्रत्याशी रहे नरेश मीणा 6 अगस्त तो नगर फोर्ट थाने में सरेंडर करेंगे। टोंक के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान SDM को थप्पड़ मारने के मामले में ये आत्मसमर्पण होगा। हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत को टोंक एससी/एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 में रद्द कर दिया था।

कोर्ट ने झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने के मामले में प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तारी को जमानत की शर्तों का उल्लंघन माना था। इधर नरेश मीणा के समर्थकों ने उनके जयपुर से नगरफोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम भी जारी किया है। जिसके मुताबिक वे गुरुवार सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होंगे और टोंक होते हुए करीब 11 बजे नगरफोर्ट पहुंचकर थाने में सरेंडर करेंगे।

वहीं नगरफोर्ट थाना पुलिस, बारां जिले की मोठपुर तहसील के नयागांव (नानवता) स्थित नरेश मीणा की तमाम चल और अचल संपत्तियों का ब्यौरा और रिकॉर्ड भी मंगवा रही है। इसे अदालत के सामने पेश किया जा रहा है।

नरेश मीणा के गिरफ्तारी आदेश पर उनके समर्थकों-सहयोगियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार नरेश मीणा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर पंचायत चुनाव से पहले उन्हें जेल में डालकर जन-आवाज़ को दबाना चाहती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.