NEET PG परीक्षा में गड़बड़ी पर पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा - जवाबदेही कब तय करोगे?

Sachin Pilot on Jaipur NEET PG Exam Irregularities: सीतापुरा स्थित Ion डिजिटल जोन में NEET PG 2026 परीक्षा के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार होने वाली लापरवाहियों का खामियाजा आखिर मेहनती छात्रों को कब तक भुगतना पड़ेगा।
5 सितम्बर को वापस होगी NEET PG 2026 परीक्षा
दरअसल, रविवार 30 अगस्त को जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान सेंटर पर कई कंप्यूटर सिस्टम के साथ बंद हो गए और लगातार बंद होते रहे, जिससे परीक्षा दे रहे छात्रों को काफी समस्या आई। इसके बाद NTA ने सूचना जारी की कि जिनका भी पेपर तकनीकी खामियों के चलते नहीं हो पाया, उनका एग्जाम 5 सितम्बर को वापस करवाया जाएगा। पुनः परीक्षा की जानकारी और एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएँगे।
सचिन पायलट ने साधा सरकार पर निशाना
इसी मामले पर बीजेपी को निशाने पर लेते हुए सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं की वजह से परीक्षा प्रभावित होना गंभीर विषय है। मामला केवल परीक्षा रद्द करने या नई तारीख देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी तय होना चाहिए कि परीक्षा के दौरान इस विफलता और अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है।
पायलट ने पेपर लीक और परीक्षाओं में सामने आने वाली खामियों का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान उन अभ्यर्थियों को होता है, जो लंबे समय तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए।
छात्र कर रहे पूरी परीक्षा दोबारा कराने की मांग
वहीं, दूसरी तरफ, प्रशासन ने केंद्र पर हुई गड़बड़ी की रिपोर्ट संबंधित बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे अलग, प्रभावित अभ्यर्थियों का एक ग्रुप सिर्फ दोबारा परीक्षा कराने से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है देश भर में कई छात्र NEET PG परीक्षा दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।
इस लिंक को शेयर करें

