होम/politics/pappu-yadav-ram-mandir-chadhawa-protest-parliament

संसद के बाहर 'लुटेरे पुजारी' बने पप्पू यादव! राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा, फिर जो हुआ...

संसद के बाहर 'लुटेरे पुजारी' बने पप्पू यादव! राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा, फिर जो हुआ...
राजनीति
31 Jul 2026, 02:07 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Pappu Yadav Protest in Parliament over Ram Mandir Donation Theft: शुक्रवार को संसद के बाहर विपक्ष के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसद पप्पू यादव नुक्कड़ नाटक की स्टाइल में एक पुजारी के वेश में आए और संसद भवन के बाहर एक दानपात्र लेकर बैठ गए। राहुल गाँधी और कई अन्य विपक्ष के सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला, पुजारी बने जिसे पप्पू यादव ने अपनी जेब में डाल लिया और आखिर में वो दानपेटी लेकर फरार हो गए।

लोकसभा हुई स्थगित

31 जुलाई को दोपहर 11 बजे लोकसभा की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते कुछ ही देर में स्थगित कर दी गई। 12 बजे वापस शुरू हुई, लेकिन फिर से पूरे दिन के लिए स्थगित हो गयी। इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में संसद भवन के बाहर नुक्कड़ नाटक स्टाइल में प्रदर्शन किया।

पप्पू यादव के प्रदर्शन का विडियो देखने के लिए क्लिक करें

पप्पू यादव बने लुटेरे पुजारी

प्रदर्शन में विपक्षी सांसद अपने हाथ में एक बैनर लिए खड़े थे, जिस पर लिखा था – “अमित शाह संसद से गायब क्यों”। बैनर के आगे पप्पू यादव पुजारी के भेस में तीन दानपात्र लिए बैठे थे। एक-एक करके विपक्ष के सांसद आते गए और दानपात्र में पैसे डालते गए। लेकिन पुजारी पप्पू यादव उन पैसों को पात्र में न डालकर अपनी जेब में डाल रहे थे। ऐसा करके उन्होंने चढ़ावा चोरी को दर्शाया।

दानपेटी लेकर भागे पप्पू यादव

पीछे प्रियंका गाँधी, मल्लिकार्जुन खडगे और अन्य विपक्षी सांसद खड़े हुए हैं। राहुल गाँधी पेटी में पैसे डालते हैं, जिसे पप्पू यादव छीनकर अपनी जेब में डाल लेते हैं और सभी ‘चोर-चोर’ बोलते हुए उन्हें घेर लेते हैं। आखिर में थोड़ी देर बाद पप्पू यादव उठते हैं और दान पेटी लेकर भाग जाते हैं।

पहले भी किया है ऐसा प्रदर्शन

ये पहली बार नहीं है जब सांसदों ने ऐसा प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी पप्पू यादव ने ही दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज का विरोध करने के लिए लाठीचार्ज का शिकार ज़ख़्मी व्यक्ति का वेश धरकर प्रदर्शन किया था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.