PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान! 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला, यूरेनियम से लेकर टेक्नोलॉजी तक अहम समझौते

PM Modi Uzbekistan Visit: रविवार को उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। ये मोदी को किसी भी देश से मिलने वाला 36वाँ सम्मान है। इसी के साथ, नरेन्द्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ एक खास द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए यूरेनियम, टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट, ट्रेड, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक की बातचीत में एक बड़ा मुद्दा यूरेनियम की लॉन्ग-टर्म सप्लाई से जुड़ा हुआ रहा। मोदी ने कहा कि दोनों देश यूरेनियम सप्लाई के लिए एक ठोस व्यवस्था शुरू करने पर काम करेंगे। इसके साथ ही, द्विपक्षीय सहयोग की निगरानी के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक कोआर्डिनेट काउंसिल भी बनाई जाएगी।
आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश जॉइंट बिजनेस समिट भी आयोजित करेंगे। वहीं तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के ‘न्यू ताशकंद’ प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए गुजरात की GIFT City के अनुभव और तकनीकी मॉडल साझा करने की पेशकश भी की। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत की आर्थिक प्रगति, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों की तारीफ की।
इस लिंक को शेयर करें

