होम/politics/punjab-election-2027-satwant-singh-kehar-singh-akali-dal-waris-punjab-de

इंदिरा गाँधी के हत्यारे के बेटे को मिली टिकट, अकाली दल ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किया पहला उम्मीदवार

इंदिरा गाँधी के हत्यारे के बेटे को मिली टिकट, अकाली दल ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किया पहला उम्मीदवार
राजनीति
11 Aug 2026, 10:16 pm
रिपोर्टर : Dushyant

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब जिले की बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

सतवंत सिंह के पिता हैं केहर सिंह

आपको बता दें कि सतवंत सिंह के पिता केहर सिंह हैं। वही केहर सिंह, जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश में दोषी ठहराया गया था। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सुरक्षाकर्मियों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बेअंत और सतवंत के साथ केहर सिंह को भी साजिश का दोषी माना गया और 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में उन्हें फांसी दे दी गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में की घोषणा

अकाली दल की अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसके दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सतवंत सिंह के नाम की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष तरसेम सिंह सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं, जो इस वक़्त खालिस्तान समर्थक होने के चलते जेल में बंद चल रहे हैं।

क्या है ‘वारिस पंजाब दे’

‘वारिस पंजाब दे’ एक पॉलिटिकल पार्टी है, जिसकी शुरुआत 2021 में अभिनेता दीप सिद्धू ने की थी। फरवरी 2022 में दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत के बाद अमृतपाल सिंह ने संगठन की कमान संभाली। फरवरी 2023 में अजनाला थाने में हुई हिंसक घटना के बाद अमृतपाल और संगठन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। खालिस्तान को समर्थन करने वाले लोगों से जुड़े होने के कारण ‘वारिस पंजाब दे’ को कई बार एक खालिस्तानी पार्टी के तौर पर भी देखा जाता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.