राजस्थान के सरकारी स्कूलों पर Ashutosh Ranka का बड़ा Challenge! शिक्षा मंत्री से बोले- 10 शानदार स्कूल बताइए, मैं खुद पहुंचूंगा

Ashutosh Ranka Challenge Madan Dilawar for Government Schools Inspection: राजस्थान में सरकारी स्कूलों के हालातों को लेकर सियासी बयानबाजी फिर तेज हो गई है। इस बार कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को खुली चुनौती दी और घोषणा की कि वे राजस्थान के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे और उनकी स्थिति का जायज़ा लेंगे।
क्या चैलेंज दिया रांका ने दिलावर को
रांका ने सोशल मीडिया पर कहा कि मैं जल्द ही बंगाल से जयपुर लौट रहा हूँ। जल्द ही मैं अपनी टीम के साथ राजस्थान आऊंगा और कई सरकारी स्कूलों का दौरा करूंगा। रांका ने मदन दिलावर को चैलेंज करते हुए ये तक कह दिया कि
मदन दिलवार जी - आपके लिए एक ऑफर है। आपके कार्यकाल के दौरान बने 10 सबसे शानदार स्कूल बताइए। मैं और मेरी टीम वहाँ का भी दौरा करेगी।
आपके पास दिखाने के लिए ऐसे 10 स्कूल तो होंगे ही?
शिक्षा विभाग के नए नियम भी मुद्दा और रुकावट
यह बयान ऐसे समय आया है, जब सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री रोकने और निरीक्षण को लेकर शिक्षा विभाग पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने का हवाला देकर ये नए नियम लागू किये थे।
विपक्ष ने लगाया असल स्थिति छुपाने का आरोप
एक तरफ शिक्षा विभाग इसे स्कूलों की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए बता रहा है। हालाँकि, विपक्ष का कहना है कि सरकार अपनी आलोचना से बचने और सरकारी स्कूलों की असल स्थिति सामने आने से रोकने के लिए ऐसा कर रही है।
.
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सुविधाओं, भवन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर लंबे समय से राजनीतिक बहस होती रही है। सरकार लगातार सुधार के दावे करती रही है, जबकि विपक्ष और कई अन्य संगठन स्कूलों में कमियों का मुद्दा उठाते रहे हैं।
अब रांका की चुनौती के बाद नजर इस बात पर है कि क्या शिक्षा मंत्री की तरफ से 10 स्कूलों के नाम सामने आते हैं या नहीं और क्या रांका की टीम को स्कूलों में निरीक्षण की परमिशन मिलती है।
इस लिंक को शेयर करें

