राजस्थान निकाय चुनाव 2026: अब तक कहां कौन बना अध्यक्ष, सभापति और मेयर

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद सोमवार को नगर निगमों में भारी हंगामे और हिंसा के बीच मेयर और नगर परिषद-नगर पालिकाओं में सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश के 273 निकायों में आज अप्रत्यक्ष मतदान के जरिए प्रमुख चुने जा रहे हैं। मतदान के बाद कई जगह परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि कई निकायों में मतगणना और परिणाम का सिलसिला जारी है।
अब तक सामने आए नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को कई निकायों में जीत मिली है जबकि कुछ जगह निर्दलीयों ने भी बाजी मारी है। कई मुकाबलों में क्रॉस वोटिंग और टाई के बाद लॉटरी से भी फैसला हुआ।
अब तक कहां-कौन बना अध्यक्ष या सभापति
भीलवाड़ा
बीगोद: लोकेश नागौरी — बीजेपी
हमीरगढ़: प्रकाश जाट — कांग्रेस
बनेड़ा: गोपाल चरण सिंह सिसोदिया — बीजेपी
शाहपुरा: रमेश सैन — कांग्रेस
जहाजपुर: अलकेश वैष्णव — बीजेपी
मांडलगढ़: श्वेता डांगी — बीजेपी
बिजोलिया: स्नेहा तिवारी — बीजेपी
गुलाबपुरा: विष्णु देवी वैष्णव — बीजेपी
बनेड़ा में बीजेपी और कांग्रेस के वोट बराबर रहने के बाद लॉटरी से फैसला हुआ, जबकि शाहपुरा में क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सैन ने जीत दर्ज की।
झुंझुनूं
झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस ने अपना बोर्ड बरकरार रखा है।
झुंझुनूं नगर परिषद: अब्दुल्ला अगवान — कांग्रेस
नवलगढ़: माया देवी — कांग्रेस
बगड़: राकेश शर्मा — कांग्रेस
उदयपुरवाटी: अनुराधा सैनी — बीजेपी
डूंडलोद: सचिन सैनी — बीजेपी
बिसाऊ: कांग्रेस प्रत्याशी — कांग्रेस
डूंडलोद में बीजेपी के पास पार्षदों की संख्या बेहद कम थी, लेकिन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बीजेपी के सचिन सैनी 11 वोट लेकर अध्यक्ष बन गए। बगड़ में कांग्रेस और बीजेपी के वोट बराबर होने के बाद लॉटरी से कांग्रेस के राकेश शर्मा के पक्ष में फैसला हुआ।
कई प्रमुख नगर पालिकाओं में ये बने अध्यक्ष
चूरू नगर परिषद: विनय गोयनका — बीजेपी
सपोटरा: सपना बैरवा — बीजेपी
कुचेरा: तेजपाल मिर्धा — कांग्रेस
मलसीसर: पवन कुमार — कांग्रेस
मनोहरपुर: अर्जुन मोहनपुरिया — कांग्रेस
अंता: प्रदीप कुमार नागर — कांग्रेस
गजसिंहपुर: हैप्पी पेडिवाल — कांग्रेस
सिकराय: कैलाश बैरवा — बीजेपी
सांचौर: पुरुषोत्तम दवे — बीजेपी
उनियारा: नरेश गुर्जर — कांग्रेस
उनियारा में कांग्रेस के नरेश गुर्जर ने बीजेपी प्रत्याशी अभय सिंह को 12-8 के अंतर से हराया। सांचौर में बीजेपी के पुरुषोत्तम दवे 23 वोट लेकर विजयी रहे।
5 नगर निगमों के ये बने मेयर
राजस्थान के पांच नगर निगमों में भी मेयर चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं।
अजमेर: अनामिका शर्मा — बीजेपी
अलवर: सुमनलता अग्रवाल — बीजेपी
पाली: नमिता बुबकिया — बीजेपी
उदयपुर: पारस सिंघवी — बीजेपी
बीकानेर: अनिल कल्ला — कांग्रेस
इस तरह पांच नगर निगमों में चार पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का मेयर बना है। अजमेर में कांग्रेस के पास ज्यादा पार्षद होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी की अनामिका शर्मा ने जीत दर्ज की।
धोरीमन्ना में 21 साल की कीर्ति गोसाईवाल बनीं अध्यक्ष
बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना नगरपालिका में बीजेपी की 21 साल की कीर्ति गोसाईवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्हें राजस्थान की सबसे कम उम्र की और पहली Gen-Z पालिका अध्यक्ष के तौर पर रिपोर्ट किया गया है।
32 निकायों में पहले ही हो चुका था निर्विरोध चुनाव
अध्यक्ष या मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही राजस्थान के 32 निकायों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। इनमें 30 निकायों में बीजेपी और 2 निकायों में कांग्रेस के प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे। धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय गिरीश गर्ग भी निर्विरोध सभापति बने।
कई जगह लॉटरी और क्रॉस वोटिंग ने बदला खेल
इस बार अध्यक्ष चुनाव में सिर्फ पार्टी के पार्षदों की संख्या ही निर्णायक नहीं रही। कई जगह निर्दलीयों और क्रॉस वोटिंग ने पूरा समीकरण बदल दिया।
1- बनेड़ा में बीजेपी और कांग्रेस 10-10 वोट पर बराबर रहे। इसके बाद लॉटरी निकाली गई और बीजेपी के गोपाल चरण सिंह सिसोदिया अध्यक्ष चुने गए।
2- बिसाऊ में क्रॉस वोटिंग के चलते बीजेपी की सोनम को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस ने अध्यक्ष पद जीत लिया।
3- डूंडलोद में बीजेपी के सिर्फ 2 पार्षद होने के बावजूद निर्दलीयों के समर्थन से बीजेपी के सचिन सैनी अध्यक्ष बन गए।
अभी कई निकायों के नतीजे बाकी
अभी प्रदेश के सभी 273 निकायों के परिणाम सामने नहीं आए हैं। कई नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में मतदान पूरा होने के बाद मतगणना जारी है। वहीं जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में तकनीकी कारणों से अध्यक्ष, मेयर का चुनाव 25 सितंबर को कराया जाएगा। अब तक सामने आए परिणामों में बीजेपी ने कई प्रमुख नगर निकायों में अध्यक्ष और मेयर पद हासिल किए हैं, जबकि कांग्रेस ने भी झुंझुनूं, कुचेरा, मनोहरपुर, अंता, गजसिंहपुर, उनियारा समेत कई जगह जीत दर्ज की है। कई जगह निर्दलीयों और क्रॉस वोटिंग ने पार्टी के पूर्व चुनावी गणित को बदल दिया है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय अध्यक्ष चुनाव में बवाल: कहीं पुलिस से झड़प, कहीं पार्षद हिरासत में, कांग्रेस ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
इस लिंक को शेयर करें

