होम/politics/rajasthan-nikay-elections-bjp-congress-results-analysis

राजस्थान निकाय चुनाव: सिर्फ 0.94% ज्यादा वोट, लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड कैसे ज्यादा जीते

राजस्थान निकाय चुनाव: सिर्फ 0.94% ज्यादा वोट, लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड कैसे ज्यादा जीते
राजनीति
15 Sept 2026, 01:49 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन वार्डों के नतीजों में दोनों दलों के बीच बड़ा फासला दिखाई देता है। बीजेपी को कांग्रेस से 99,615 वोट ज्यादा मिले, लेकिन इन करीब एक लाख अतिरिक्त वोटों का असर वार्ड जीत में काफी बड़ा रहा। बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते हैं।

कुल 1.06 करोड़ से ज्यादा वोटों के विश्लेषण से ये भी साफ होता है कि राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में करीब एक चौथाई वोट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए। बीजेपी को कांग्रेस से 99,615 वोट ज्यादा मिले, लेकिन इन करीब एक लाख अतिरिक्त वोटों का असर वार्ड जीत में काफी बड़ा रहा। बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते हैं।

कुल वोट पड़े- 1.06 करोड़ से ज्यादा

बीजेपी को मिले वोट- 37,35,567

कांग्रेस- 36,35,952

100 मतदाताओं में किसे कितने वोट?

इसे आसान भाषा में समझें तो हर 100 वोटों को आधार मानें तो तस्वीर कुछ ऐसी रही—

वोट शेयर का आसान गणित

बीजेपी — 35.18% वोट: यानी हर 100 मतदाताओं में करीब 35 वोट बीजेपी को मिले।

कांग्रेस — 34.24% वोट: यानी हर 100 मतदाताओं में करीब 34 वोट कांग्रेस को मिले।

निर्दलीय — 27.38% वोट: यानी हर 100 मतदाताओं में करीब 27 वोट निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले।

NOTA — 1.03% वोट: यानी हर 100 में करीब 1 वोट NOTA को गया।

RLP — 0.94% वोट: यानी हर 100 में लगभग 1 वोट RLP को मिला।

AAP — 0.46% वोट: यानी हर 100 मतदाताओं में आधा वोट के बराबर वोट शेयर AAP का रहा।

CPIM — 0.32% वोट: हर 100 में करीब 0.3 वोट।

BSP — 0.28% वोट: हर 100 में करीब 0.3 वोट।

BAP — 0.13% वोट: हर 100 में करीब 0.1 वोट।

बीजेपी सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी, लेकिन बढ़त सिर्फ 0.94%

बीजेपी को कुल 37,35,567 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के खाते में 36,35,952 वोट आए।

दोनों के बीच अंतर: 99,615 वोट

यानी बीजेपी को कांग्रेस से करीब 99.6 हजार वोट ज्यादा मिले।

वोट शेयर में भी बीजेपी आगे रही—

बीजेपी: 35.18%

कांग्रेस: 34.24%

अंतर: 0.94 प्रतिशत अंक

इसका मतलब यह नहीं है कि बीजेपी को कांग्रेस से हर जगह बड़ी बढ़त मिली। बल्कि पूरे प्रदेश के 309 निकायों को मिलाकर देखें तो हर 100 वोट में बीजेपी को सिर्फ करीब 1 वोट की बढ़त मिली।

असली कहानी वोट शेयर नहीं, वार्डों के नतीजों में है

यह चुनाव बीजेपी के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 0.94 प्रतिशत अंक की वोट बढ़त वार्ड जीत में काफी बड़ी बढ़त में बदल गई।

घोषित नतीजों के मुताबिक—

बीजेपी: 4,179 वार्ड

कांग्रेस: 3,613 वार्ड

निर्दलीय: 2,273 वार्ड

RLP: 63

CPIM: 38

AAP: 42

BSP: 19

BAP: 8

बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते। यानी वोट शेयर में दोनों लगभग बराबरी पर होने के बावजूद वार्डों में बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस से काफी बेहतर रहा। वार्ड शेयर से समझें तो 10,235 घोषित वार्डों को आधार मानें तो लगभग—

बीजेपी का वार्ड शेयर: 40.83%

कांग्रेस का वार्ड शेयर: 35.30%

निर्दलीयों का वार्ड शेयर: 22.21%

यहां एक दिलचस्प अंतर सामने आता है। बीजेपी का वोट शेयर 35.18% है, लेकिन उसके जीते वार्डों का हिस्सा करीब 40.8% है। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 34.24% है और वार्ड शेयर करीब 35.3%। निर्दलीयों को 27.38% वोट मिले, लेकिन वे करीब 22.2% वार्ड ही जीत पाए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.