राजस्थान निकाय चुनाव नतीजे 2026: विधानसभा चुनाव से पहले परीक्षा में पास होती दिखी बीजेपी, यहां जानें नगर निगम के रुझान

राजस्थान निकाय चुनाव के महासमर में राजनीतिक दलों ने डुबकी लगाई लेकिन जो जल्दी बाहर आता नजर आया वो बीजेपी है। जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें राजस्थान के 10 नगर निगमों में से 8 में बीजेपी बढ़त बना रही है वहीं 2 पर कांग्रेस आगे है। इसके अलावा 252 नगर पालिकाओं में से 116 पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है और 88 पर कांग्रेस आगे है और 15 पर अन्य यानी निर्दलीय, दूसरे राजनीतिक दल हैं। 47 नगर परिषद में अभी तक 44 पर रुझान आए हैं, जिसमें 34 पर बीजेपी और 10 पर कांग्रेस है, इसमें अन्य के पास एक भी सीट नहीं है।
रुझानों के मुताबिक जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड में से 29 के रुझान आ चुके हैं जिसमें 20 पर बीजेपी तो 8 पर कांग्रेस और 1 पर अन्य हैं। रुझानों की ये तस्वीर सुबह साढ़े 11 बजे तक की है। दोपहर 2 बजे तक के रुझान स्थिति और साफ कर पाएंगे।
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड में से 75 पर रुझान आ गए हैं। इसमें 42 पर बीजेपी आगे है वहीं 33 पर कांग्रेस आगे है, यहां पर भी अन्य के पास फिलहाल एक भी सीट का रुझान नहीं है।
जोधपुर नगर निगम की 100 में से 100 वार्ड पर रुझान आ रहे हैं। इनमें से 59 पर बीजेपी तो 33 पर कांग्रेस आगे चल रही है वहीं 8 वार्ड की सीटों पर अन्य हैं।
भीलवाड़ा नगर निगम के 70 में से 70 वार्ड पर रुझान आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 45 वार्ड में आगे चल रही है। कांग्रेस 25 वार्ड में तो वहीं यहां पर भी अन्य के पास एक भी सीट का रुझान नहीं आया है।
कोटा नगर निगम की 100 से 100 सीटों यानी वार्ड के नतीजे आ चुके हैं। इसमें 60 वार्ड पर बीजेपी आगे चल रही है वहीं कांग्रेस के 34 सीटों पर रुझान हैं। अन्य के पास 6 सीटों के रुझान हैं।
अलवर नगर निगम की 65 में से 65 सीटों पर रुझान आ चुकते हैं। इसमें 40 पर बीजेपी आगे है और 22 वार्ड में कांग्रेस आगे हैं। अन्य के पास 3 सीटों का रुझान है।
अजमेर की 80 की 80 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। बीजेपी 47 सीटों पर आगे है, कांग्रेस का 23 सीटों पर रुझान है तो वहीं 10 सीटों पर अन्य के रुझान हैं।
भरतपुर नगर निगम की तस्वीर बिल्कुल अलग दे रही है। ये खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह नगर है लेकिन यहां पर निर्दलीयों और दूसरी छोटे राजनीतिक दलों ने बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों को पटखनी दे दी। यहां महज 20 सीटों पर बीजेपी का रुझान है, 7 पर कांग्रेस का और 38 सीटों पर निर्दलीय और दूसरी अन्य पार्टियों के रुझान है। ये भरतपुर जैसे शहर के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है वो भी तब जब ये इलाका खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का है।
पाली नगर निगम में 65 की 65 सीटों पर रुझान आ रहे हैं। इसमें 20 सीटों पर बीजेपी की बढ़त है तो वहीं 29 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं 16 सीटें अन्य की तरफ रुझान में हैं।
बीकानेर में भी 80 की 80 सीटों पर रुझान आ गए हैं। बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है तो 22 सीटों पर कांग्रेस है, वहीं 9 सीटों पर अन्य के रुझान है।
इस लिंक को शेयर करें

