होम/politics/rajasthan-re-poll-result-2026-jaipur-kota-jodhpur

राजस्थान निकाय चुनाव री-पोलिंग: जयपुर की चारों सीटों पर कांग्रेस जीती, कोटा में BJP को 2 और कांग्रेस को 1 वार्ड

राजस्थान निकाय चुनाव री-पोलिंग: जयपुर की चारों सीटों पर कांग्रेस जीती, कोटा में BJP को 2 और कांग्रेस को 1 वार्ड
राजनीति
17 Sept 2026, 02:59 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के री-पोलिंग के नतीजे सामने आ गए हैं। EVM में तकनीकी खराबी के कारण जिन वार्डों में बीते दिन दोबारा मतदान कराया गया था, वहां के नतीजे आ गए हैं। जयपुर नगर निगम के चारों री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं कोटा में 3 वार्डों में हुए पुनर्मतदान में BJP ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीती। सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा, जबकि जोधपुर के वार्ड-50 के नतीजे भी घोषित किए गए।

जयपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप

जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 9, 18, 25 और 34 में 16 सितंबर को पुनर्मतदान हुआ था। 5 मतदान केंद्रों पर EVM से जुड़ी तकनीकी समस्या के चलते 14 सितंबर की मतगणना में इन वार्डों के नतीजे घोषित नहीं हो पाए थे। री-पोलिंग के बाद चारों वार्ड कांग्रेस के खाते में गए।

वार्ड 9: कांग्रेस की कैलाशी देवी — 764 वोट से जीत

वार्ड 18: कांग्रेस की वंदिता शर्मा — 181 वोट से जीत

वार्ड 25: कांग्रेस की रेखा देवी — 397 वोट से जीत

वार्ड 34: कांग्रेस के सुरेश यादव — 149 वोट से जीत

इन 4 परिणामों के साथ जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों के नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। अंतिम आंकड़ों में BJP के 78 और कांग्रेस के 57 पार्षद हैं, जबकि बाकी सीटों पर निर्दलीय और अन्य प्रत्याशी जीते हैं।

खास बात ये है कि री-पोलिंग वाले 4 में से दो वार्ड विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र और दो झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। विद्याधर नगर से उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और झोटवाड़ा से मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ विधायक हैं।

कोटा में BJP को दो, कांग्रेस को एक सीट

कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में EVM की तकनीकी समस्या के बाद पुनर्मतदान कराया गया था। यहां-

वार्ड 44 — BJP

वार्ड 87 — BJP

वार्ड 11 — कांग्रेस

री-पोलिंग के परिणाम जुड़ने के बाद कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में BJP के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय के 4 पार्षद हो गए हैं।

सुकेत में भी कांग्रेस जीती

सुकेत नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में हुए पुनर्मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 117 वोटों से हराया।

जोधपुर में वार्ड 50 का परिणाम

जोधपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 50 में भी री-पोलिंग हुई थी। मतगणना के बाद बीजेपी के हेमाराम जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस का युवराज सिंह को सिर्फ 83 वोटों से हराया है।

ये भी पढ़ें- शेखावाटी में निकला बीजेपी का दम, यमुना जल समझौता भी नहीं आया काम, 44 में से 7 निकायों में ही जीत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.