होम/politics/rca-elections-2026-parakram-rathore-back-nomination-of-president

पराक्रम राठौड़ ने वापस लिया नाम, RCA अध्यक्ष पद धनंजय का रास्ता ‘क्लियर’?

पराक्रम राठौड़ ने वापस लिया नाम, RCA अध्यक्ष पद धनंजय का रास्ता ‘क्लियर’?
राजनीति
28 Sept 2026, 05:50 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने गुट के साथ बृजकिशोर उपाध्याय को समर्थन देने का ऐलान किया है।

कोई दबाव नहीं- पराक्रम

नामांकन वापस लेने के बाद मीडिया से बातचीत में पराक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी दबाव में अपना नाम वापस नहीं लिया है। उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने के दौरान अपने साथ 32 वोटों का समर्थन होने का दावा किया था। अब नाम वापस लेने के फैसले के बाद RCA चुनाव के समीकरण बदल गए हैं। उनके गुट के भी नामांकन वापस लेने की जानकारी सामने आई है।

धनंजय के सामने अब ब्रजकिशोर

दरअसल, RCA अध्यक्ष पद के लिए पराक्रम सिंह राठौड़, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह और बृजकिशोर उपाध्याय समेत कई दावेदार मैदान में थे। चुनाव में भाजपा के कई बड़े नेताओं के बेटे अलग-अलग पदों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

पराक्रम सिंह के हटने के बाद अब निगाहें दूसरे उम्मीदवारों के अगले कदम पर हैं। धनंजय सिंह अध्यक्ष पद, सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी कोषाध्यक्ष पद और विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव सचिव एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर पहले ही नामांकन वापस ले चुके हैं।

अगर बाकी उम्मीदवार और पैनल भी नामांकन वापस लेते हैं और एक ही पैनल मैदान में बचता है, तो चुनाव के बजाय निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

RCA चुनाव में राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई चेहरों की मौजूदगी के कारण शुरुआत से ही मुकाबला चर्चा में रहा है। अब पराक्रम सिंह के नामांकन वापस लेने के बाद चुनावी समीकरण एक बार फिर बदल गए हैं और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बाकी उम्मीदवार मैदान में रहते हैं या अंतिम समय में कोई और बड़ा फैसला सामने आता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.