होम/politics/shekhawati-nikay-chunav-result-bjp-congress-yamuna-water-agreement

शेखावाटी में निकला बीजेपी का दम, यमुना जल समझौता भी नहीं आया काम, 44 में से 7 निकायों में ही जीत

शेखावाटी में निकला बीजेपी का दम, यमुना जल समझौता भी नहीं आया काम, 44 में से 7 निकायों में ही जीत
राजनीति
16 Sept 2026, 04:06 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान का जो शेखावाटी इलाका सूबे की सियासत और सत्ता का रुख तय करता है उसी शेखावाटी ने बीजेपी को औंधे मुंह गिरा दिया है। राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर ये बता दिया है कि बीजेपी को यहां अपनी पैठ बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। सिर्फ यमुना जल समझौते के सहारे पर काम नहीं चलेगा।

शेखावाटी के कुल 44 निकायों में से सिर्फ 7 बोर्ड बीजेपी के बन रहे हैं, 17 बोर्ड कांग्रेस के, 12 बोर्ड निर्दलियों के और 6 बोर्ड गठजोड़ के यानी ये बीजेपी के भी हो सकते हैं और कांग्रेस के भी। कुल मिलाकर शेखावाटी इलाके में निकाय का निचोड़ ये है कि अपने दिग्गज नेताओं और यमुना जल समझौते की वाह-वाही लूटने के बाद भी बीजेपी शेखावाटी इलाके में अपनी स्थिति मजबूत नहीं रख पाई। और कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखावाटी में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।

क्या था यमुना जल समझौता?

यमुना जल समझौता हरियाणा और राजस्थान के बीच किया गया था। इस समझौते के तहत राजस्थान को हथिनकुंड बैराज से पश्चिमी यमुना नहर के जरिए मानसून के महीनों (जुलाई से अक्टूबर) में लगभग 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। जिससे सीधे शेखावाटी इलाकों चूरू, सीकर, झुंझुनूं को फायदा मिलता, इस समझौते को शेखावाटी समेत समूचे राजस्थान में बीजेपी और सीएम भजनलाल की एक बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर भुनाया गया था लेकिन निकाय चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि शेखावाटी के लोगों को इस समझौते से ज्यादा फर्क पड़ा नहीं।

विधानसभा में भी हालत खराब

राजस्थान के निकाय चुनावों को विधानसभा चुनाव से पहले का लिट्मस टेस्ट भी समझ सकते हैं, यानी बीजेपी को शेखावाटी में दोबारा अपनी पैठ बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्योंकि शेखावाटी में बीजेपी पहले ही काफी बुरी स्थिति हैं, यहां की 21 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 6 ही बीजेपी के पास हैं तो कांग्रेस के पास 11 सीटें हैं वहीं 4 विधायक निर्दलीय और बसपा के हैं।

यहां देखिए शेखावाटी के निकायों के नतीजे

चूरू

चूरू में 8 नगर पालिका और 3 नगर परिषद हैं, यानी कुल 11 निकाय हैं। इन 11 निकायों में 430 वार्ड हैं।

1-बिदासर नगर पालिका में-35 वार्ड- 16 बीजेपी, 13 कांग्रेस, 6 निर्दलीय- बीजेपी बहुमत से दो सीट पीछे, बहुमत किसी के पास नहीं- निर्दलीयों पर टिकेगा बोर्ड

2-छापर नगर पालिका में 25 वार्ड - 12 बीजेपी, 9 कांग्रेस, 4 निर्दलीय- बीजेपी बहुमत से 1 सीट पीछे, किसी पार्टी के पास नहीं बहुमत- निर्दलियों के समर्थन से बोर्ड

3-चूरू नगर परिषद में 60 वार्ड- 30 बीजेपी, 24 कांग्रेस के पास, 6 निर्दलीय, बीजेपी बहुमत से एक सीट पीछे, यहां भी निर्दलियों के समर्थन से बोर्ड

4-राजदलेसर नगर पालिका में 35 वार्ड- 14 बीजेपी, 14 कांग्रेस, 5 निर्दलीय, 2 RLP – बीजेपी और कांग्रेस दोनों बहुमत से 3 सीट पीछे, निर्दलियों या RLP के समर्थन से बोर्ड

5-रतननगर नगर पालिका में 20 वार्ड- 2 बीजेपी, 14 कांग्रेस, 4 निर्दलीय- कांग्रेस के पास बहुमत- बोर्ड कांग्रेस का

6-राजगढ़ नगर पालिका में 40 वार्ड- 9 बीजेपी, 17 कांग्रेस, 14 निर्दलीय- किसी के पास बहुमत नहीं, निर्दलियों के समर्थन से कांग्रेस का बोर्ड, बीजेपी का भी हो सकता है, अगर 12 निर्दलीय साथ आए तो

7-रतनगढ़ नगर पालिका में 45 वार्ड- 21 बीजेपी, 16 कांग्रेस, 8 निर्दलीय- बहुमत से बीजेपी 3 सीट पीछे- निर्दलियों के समर्थन से बोर्ड

8-सहवा नगर पालिका में 20 वार्ड- 8 बीजेपी, 11 कांग्रेस, 1 निर्दलीय- कांग्रेस का बहुमत, बोर्ड कांग्रेस का

9-सरदारशहर नगर परिषद में 55 वार्ड, 25 बीजेपी, 22 कांग्रेस, 8 निर्दलीय, किसी के पास बहुमत नहीं, निर्दलियों के समर्थन से बोर्ड

10-सुजानगढ़ नगर परिषद में 60 वार्ड, 31 बीजेपी, 9 कांग्रेस, 20 निर्दलीय, बीजेपी के पास बहुमत, बोर्ड बीजेपी का

11-तारानगर नगर पालिका में 35 वार्ड- 18 बीजेपी, 12 वार्ड कांग्रेस, 5 निर्दलीय, बीजेपी के पास बहुमत, बोर्ड बीजेपी का

रिजल्ट

11 में से 2 निकायों में बीजेपी का बोर्ड, 4 में निर्दलियों के समर्थन से बन सकता है, बाकी 5 में कांग्रेस का बोर्ड निर्दलियों के समर्थन से बन रहा है।

झुंझुनूं

झुंझुनूं में कुल 19 निकाय हैं, कुल 550 वार्ड हैं।

1-बागड़ नगर पालिका- 20 वार्ड-6 बीजेपी,3 कांग्रेस, 11 निर्दलीय- निर्दलियों को बहुमत, बोर्ड निर्दलीय

2-बिसाऊ नगर पालिका- 25 वार्ड- 13 बीजेपी, 12 कांग्रेस, - बीजेपी को बहुमत, बोर्ड बीजेपी का

3-बुहाना नगर पालिका- 20 वार्ड- 9 बीजेपी, 8 कांग्रेस, 3 निर्दलीय- किसी को बहुमत नहीं, निर्दलियों के समर्थन से बीजेपी या कांग्रेस का बन सकता है

4-चिड़ावा नगर पालिका- 45 वार्ड- 10 बीजेपी, 13 कांग्रेस, 22 निर्दलीय- किसी को बहुमत नहीं, बोर्ड निर्दलीय, कांग्रेस या बीजेपी में से समर्थन लेकर

5-डुंडलोद नगर पालिका- 20 वार्ड- 2 बीजेपी, 8 कांग्रेस, 10 निर्दलीय- निर्दलीय 1 सीट पीछे, बीजेपी या कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय बोर्ड

6-जाखल नगर पालिका- 20 वार्ड- 15 बीजेपी, 4 कांग्रेस, 1 निर्दलीय- बीजेपी को बहुमत, बीजेपी बोर्ड

7-झुंझुनूं नगर परिषद- 60 वार्ड- 15 बीजेपी, 30 कांग्रेस, 15 निर्दलीय- कांग्रेस बहुमत से एक सीट पीछे, निर्दलीय समर्थन से कांग्रेस का बोर्ड

8-खेतड़ी नगर पालिका- 25 वार्ड- 8 बीजेपी, 4 कांग्रेस, 13 निर्दलीय, निर्दलियों का बोर्ड, बीजेपी या कांग्रेस के समर्थन से

9-मलसीसर नगर पालिका- 20 वार्ड- 7 बीजेपी, 10 कांग्रेस, 3 निर्दलीय- कांग्रेस बहुमत से एक सीट पीछे, बोर्ड कांग्रेस का

10-मंडावा नगर पालिका- 25 वार्ड- 6 बीजेपी, 16 कांग्रेस, 3 निर्दलीय, कांग्रेस के पास बहुमत, बोर्ड कांग्रेस का

11-मंडरेला नगर पालिका- 25 वार्ड- 6 बीजेपी, 8 कांग्रेस, 11 निर्दलीय, किसी के पास नहीं बहुमत, गठजोड़ का बोर्ड

12-मुकुंदगढ़ नगर पालिका- 25 वार्ड- 5 बीजेपी, 10 कांग्रेस, 10 निर्दलीय- किसी के पास नहीं बहुमत, गठजोड़ का बोर्ड

13-नवलगढ़ नगर पालिका- 45 वार्ड- 15 बीजेपी, 24 कांग्रेस, 6 निर्दलीय, कांग्रेस को बहुमत, बोर्ड कांग्रेस का

14-पिलानी नगर पालिका- 35 वार्ड- 3 बीजेपी, 2 कांग्रेस, 30 निर्दलीय, निर्दलियों का बोर्ड

15-सिंघाना नगर पालिका- 35 वार्ड- 9 बीजेपी, 13 कांग्रेस, 13 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस-निर्दलियों का बोर्ड

16-सुल्ताना नगर पालिका- 25 वार्ड- 6 बीजेपी, 12 कांग्रेस, 7 निर्दलीय, कांग्रेस बहुमत से 2 सीट पीछे, निर्दलियों के समर्थन से कांग्रेस का बोर्ड

17-सूरजगढ़ नगर पालिका- 25 वार्ड- 8 बीजेपी, 6 कांग्रेस, 11 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं, निर्दलियों का बोर्ड कांग्रेस या बीजेपी के समर्थन से

18-उदयपुरवाटी नगर पालिका- 35 वार्ड, 10 बीजेपी, 1 CPIM, 11 कांग्रेस, 13 निर्दलीय- किसी को बहुमत नहीं, गठजोड़ का बोर्ड

19-विद्याविहार नगर पालिका- 25 वार्ड, 4 बीजेपी, 21 निर्दलीय, 0 कांग्रेस, निर्दलियों को बहुमत, बोर्ड निर्दलीय

रिजल्ट

कुल 19 निकायों में बीजेपी के सिर्फ 2 बोर्ड, 4 कांग्रेस के, 7 बोर्ज निर्दलियों के और 4 बोर्ड गठजोड़ के

सीकर

14 निकाय हैं सीकर में- कुल वार्ड 495

-अजीतगढ़ नगर पालिका-25 वार्ड- 8 बीजेपी, 9 कांग्रेस, 8 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं, गठजोड़ का बोर्ड

-दांता नगर पालिका- 25 वार्ड- 8 बीजेपी, 11 कांग्रेस, 6 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस का निर्दलीय गठजोड़ बोर्ड

-धोद नगर पालिका- 20 वार्ड-10 बीजेपी, 1 CPIM, 8 कांग्रेस, 1 निर्दलीय, बीजेपी बहुमत से एक सीट पीछे, निर्दलीय के समर्थन से बन सकता बोर्ड

-फतेहपुर नगर पालिका- 55 वार्ड- 13 बीजेपी, 21 कांग्रेस, 21 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं, निर्दलियों और कांग्रेस के गठजोड़ का बोर्ड

-खंडेला नगर पालिका- 40 वार्ड- 13 बीजेपी, 18 कांग्रेस, 9 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं निर्दलीय समर्थन से कांग्रेस का बोर्ड

-खाटूश्यामजी नगर पालिका- 20 वार्ड- 8 बीजेपी, 8 कांग्रेस, 3 निर्दलीय, 1 RLP, किसी को समर्छन नहीं बीजेपी और कांग्रेस निर्दलीय गठजोड़

-लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका- 45 वार्ड- 15 बीजेपी, 20 कांग्रेस, 10 निर्दलीय, किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस निर्दलीय बोर्ड

-लोसल नगर पालिका- 35 वार्ड- 9 बीजेपी, 1 CPIM, 16 कांग्रेस, 9 निर्दलीय, कांग्रेस का बोर्ड निर्दलीय समर्थन से

-नीमकाथाना नगर पालिका- 40 वार्ड- 17 बीजेपी, 20 कांग्रेस, 3 निर्दलीय, बहुमत से एक सीट पीछे कांग्रेस, कांग्रेस बोर्ड निर्दलीय समर्थन से

-पलसाना नगर पालिका- 20 वार्ड- 14 बीजेपी, 1 CPIM, 2 कांग्रेस, 3 निर्दलीय, बीजेपी को बहुमत, बोर्ड बीजेपी का

-रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका- 35 वार्ड- 10 बीजेपी, 18 कांग्रेस, 7 निर्दलीय, कांग्रेस को बहुमत, बोर्ड कांग्रेस का

-रींगस नगर पालिका- 35 वार्ड- 11 बीजेपी, 5 कांग्रेस, 19 निर्दलीय, निर्दलियों को बहुमत, बोर्ड निर्दलीय

-श्रीमाधोपुर नगर पालिका- 35 वार्ड- 19 बीजेपी, 9 कांग्रेस, 7 निर्दलीय, बीजेपी -को बहुमत, बोर्ड बीजेपी का

-सीकर नगर परिषद- 65 वार्ड- 22 बीजेपी, 38 कांग्रेस, 4 निर्दलीय, 1 RLP, कांग्रेस का बोर्ड, कांग्रेस का बहुमत

रिजल्ट

14 निकायों में से 8 बोर्ड कांग्रेस के, सिर्फ 3 बोर्ड बीजेपी के, एक बोर्ड निर्दलीय और 2 बोर्ड गठजोड़ के


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.