एक ही मेज पर सोनिया-पायलट-राहुल-खड़गे...आखिर किस बात पर इतना गहरा मंथन?

देश की राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हाईलेवल मीटिंग है। इसमें कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। इस बैठक में पार्टी नेतृत्व संगठन में मजबूती और पंजाब में चल रही अंदरुनी खींचतान को दूर करने पर मंथन किया जा रहा है। साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है।
'राजस्थान जैसा आदेश तो देश में कहीं नहीं निकला'
इंदिरा भवन में हो रही इस बैठक में शामिल होने वाले भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि CWC की बैठक में देश के जो विषय हैं खासतौर से युवाओं के साथ जिस तरह से बर्ताव किया गया, उसपर चर्चा हो रही है। जो आज देश की स्थिति है, उसपर भी चर्चा हो रही है। राजस्थान के स्कूलों में वीडियोग्राफी पर बैन से सवाल पर कहा कि राजस्थान में तो ऐसा आदेश आया है ऐसा तो पूरे देश में नहीं आया होगा। स्कूल में क्या हो रहा है, कैसी पढ़ाई हो रही है, टीचर्स का बच्चों के साथ क्या व्यवहार है, ये कैसे पता चलेगा, टीचर आ रहे हैं, नहीं आ रहे हैं, किसी को कोई जानकारी नहीं है, इन्होंने जो आग लगाई है इस तरह से उन्हें जल्द ही भुगतना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने CWC की बैठक पर कहा कि जो संसद में हुआ, जो छात्रों के साथ हुआ, अयोध्या में जो चंदा चोरी हुई है, इसके साथ ही संगठन के मामले पर चर्चा हो सकती है। इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरे में लेने और सवाल उठाने पर बात हो रही है।
ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा - UPSC से सीखो, केंद्र से मांगा नया हलफनामा
इस लिंक को शेयर करें

