पत्नी ने पूछा- कहां जा रहे हो...पति बोला मरने, अलवर में दंपति ने कहासूनी के बाद रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, महिला की मौत

Alwar railway station couple poison case: अलवर में एक दंपत्ति ने रेलवे जंक्शन पर जहर खा लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई लेकिन पति का अलवर के जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। युवक का नाम शेरसिंह 27 है। जबकि पत्नी निकिता की उम्र 25 साल थी। हालांकि जहर खाने के बाद शेर सिंह ने अपनी बुआ के लड़के को फोन कर जहर खाने के बारे में सूचना दी। बता दें कि मृतका निकिता 25 भरतपुर के रूपबास की रहने वाली थी जबकि शेरसिंह अलवर के नौगांवा का रहने वाला था। हॉस्पिटल में भर्ती शेरसिंह को अपने किए पर पछतावा हो रहा है।
शेरसिंह ने बताया कि शुक्रवार 19 जून को करीब 11 बजे वह घर से बाहर जा रहा था। इस दौरान पत्नी निकिता ने मुझसे पूछा कि कहां जा रहे हो? इस पर शेरसिंह ने गुस्से में कहा कि मैं मरने जा रहा हूं। इस पर निकिता ने कहा कि अगर तुम मरोगे, तो मुझे भी मरना है। इसके बाद दोनों घर से निकलकर अलवर रेलवे जंक्शन पहुंच गए।
बुआ के लड़के को किया फोन
शेरसिंह के भाई गोविंद सिंह ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर मामूली बातों को लेकर झगड़ा होता था। जंक्शन पहुंचने के बाद शेरसिंह पास के बाजार से सल्फास खरीदकर ले आया। उसने रेलवे स्टेशन परिसर में ही पहले सल्फास अपनी पत्नी को दी इसके बाद बची हुई खुद ने खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान उसने अपने बुआ के लड़के को फोन किया।
फोन पर यह खबर सुनकर शिवराम के होश उड़ गए। वह भागते हुए अलवर जंक्शन पहुंचा और एंबुलेंस से हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर रात को निकिता की मौत हो गई। जबकि शेरसिंह की जान बच गई।
इस लिंक को शेयर करें

