होम/rajasthan/ashok-gehlot-attacks-bjp-rss-before-rahul-gandhi-kota-visit

'कांग्रेस की सॉफ्ट अप्रोच के कारण संघ 100 साल का हुआ...', राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले अशोक गहलोत का सरकार पर बड़ा हमला

'कांग्रेस की सॉफ्ट अप्रोच के कारण संघ 100 साल का हुआ...', राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले अशोक गहलोत का सरकार पर बड़ा हमला
राजस्थान
16 Jun 2026, 06:58 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Ashok Gehlot on RSS and BJP: जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर एक बार फिर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि देश हिंदू राष्ट्र बन चुका है। केवल घोषणा बाकी है क्योंकि बाकी धर्मों को आपने दबा दिया है। ये लोग देश के अल्पसंख्यकों को टारगेट करेंगे। पहले मुस्लिम, फिर ईसाई और सिखों को टारगेट करेंगे। बीजेपी और संघ धर्म की राजनीति करके चुनाव जीत रहे हैं। क्या यह लोकतंत्र है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सॉफ्ट अप्रोच के कारण संघ 100 साल का हो गया। अगर आज बीजेपी और संघ यहां तक पहुंचे हैं उसकी वजह हमारी सॉफ्ट अप्रोच है। इनकी हरकतों की तरह अगर कांग्रेस इनके साथ व्यवहार करती तो न बीजेपी पनपती और न ही आरएसएस। इन लोगों को हमें धन्यवाद कहना चाहिए ये हमारी वजह से ही यहां तक पहुंचे हैं।

बिरला को राहुल गांधी का स्वागत करना चाहिए

पूर्व सीएम ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर स्पीकर ओम बिरला की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कोटा आ रहे हैं उन्हें तो स्वागत करना चाहिए। वे जिस हाउस के स्पीकर हैं, उसी हाउस के नेता प्रतिपक्ष आ रहे हैं। गहलोत ने कहा कि स्वागत करना तो दूर की बात है, वहां से ऐसा मैसेज दिया गया कि वे उनके विरोध में है। वहां पर मैसेज दिया गया कि कोई भी वहां पर नहीं जाए। आखिर ये सब किसके इशारे पर हो रहा है?

हमने बदले की भावना से काम नहीं किया

गहलोत ने कहा कि हमारी सरकारों ने दो बार बैन लगाया और हटा दिया। यह हमारे स्वभाव में नहीं है कि हम बदले की भावना से काम करें। गहलोत ने राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ट्रेन से आ रहे हैं। बीजेपी के लोग कोचिंग संस्थानों को धमकी दे रहे हैं कि नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो। क्या ये लोकतंत्र है?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.