होम/rajasthan/balotra-farmer-lakhs-rupees-destroyed-by-termints-bank-refuses-exchange

बालोतरा में किसान के लाखों रुपये चट कर गई दीमक, बैंक ने बदलने से किया इनकार, जानें पूरा मामला

बालोतरा में किसान के लाखों रुपये चट कर गई दीमक, बैंक ने बदलने से किया इनकार, जानें पूरा मामला
राजस्थान
09 Aug 2026, 05:01 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Balotra News: राजस्थान के बालोतरा से हैरान और दुखद मामला सामने आया है। यहां पर किसान ने अपना एक प्लॉट बेचा जिससे मिले 5 लाख रुपये घर में रखने की बजाय पॉलिथीन की थैली में भरकर खेत में गाड़ दिए थे। इसके बाद जब उसे घर बनाने के लिए पैसों की जरूरत हुई तो उसने खेत में गाड़े पैसे ढूंढे लेकिन उनको पैसे नहीं मिले। क्योंकि किसान को भूलने की बीमारी थी। इसके बाद अब जब मिले तो वह किसी भी काम के नहीं हैं।

किसान को थी भूलने की बीमारी

बालोतरा के नेवाई गांव के रहने वाले किसान मांगीलाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उन्होंने अपना एक प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपये जमा किए थे। इसके बाद बैंक में जमा कराने की बजाय मांगीलाल ने उनको चोरों के डर से खेत में गाड़ दिए। कुछ समय बाद मांगीलाल को पैसों की जरूरत हुई तो उन्होंने खेत में कई जगहों पर गड्ढे खोदकर उनको ढूंढा लेकिन उन्हें कहीं पर भी पैसे नहीं मिले।

बैंक ने किया इनकार

बारिश के मौसम में जब परिवार ने खेत की जुताई शुरू की तो रुपयों से भरी पॉलिथीन बाहर निकल आई। इसके बाद जब किसान ने थैली खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सारे नोट आधे से ज्यादा गायब हो चुके थे क्योंकि उन्हें दीमक चट कर गई थी। उधर मामले में नया अपडेट यह है कि अब बैंक ने नोटों को बदलने से मना कर दिया है। अगर किसान समय रहते नोटों को बैंक में जमा करवाता तो न तो उसे चोर ले जाते और न ही दीमक चट करती। ऐसे में किसान के एक कदम से उसको भारी नुकसान हुआ है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.