होम/rajasthan/balotra-mother-jumps-into-water-tank-with-two-children-dies

बालोतरा में 2 बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी

बालोतरा में 2 बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी
राजस्थान
28 Jul 2026, 04:14 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Balotra Crime News: बालोतरा जिले के पचपदरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपने दो मासूमों के साथ टांके में कूद गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना पचपदरा थाना क्षेत्र के दुदवा गांव का है। मामले में पुलिस ने तीनों के शव निकालकर जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

सुबह 3 बजे घर से निकली विवाहिता

मामले की जानकारी देते हुए पचपदरा थाने के इंस्पेक्टर अमराराम ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह 3 बजे महिला दो बच्चों के साथ टांके में कूद गई। सुबह जब परिजन उठे तो महिला और बच्चे गायब दिखे। इसके बाद आसपास देखने पर टांके के बाहर महिला के चप्पल खुले हुए नजर आए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले और राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस को पीहर पक्ष का इंतजार

मृतकों की पहचान मूली देवी 25 पत्नी हनुमान प्रजापत, रविंद्र 2 और नारायण 2 महीना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मूली देवी की शादी 4 साल पहले हुई थी। परिवार मुश्किल से मजदूरी कर जीवनयापन करता था। मामले में पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पीहर पक्ष को दे दी गई है। उनकेे आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.