होम/rajasthan/balotra-smugglers-car-crash-antf-chase-one-dead

बालोतरा में तस्करों की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत; ANTF ने 20 किमी. तक पीछा किया

बालोतरा में तस्करों की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत; ANTF ने 20 किमी. तक पीछा किया
राजस्थान
06 Jul 2026, 06:55 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

balotra smugglers car crash: बालोतरा में एएनटीएफ से बचकर भाग रहे तस्करों की कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को एएनटीएफ के जवानों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ और पुलिस की टीम ने 20 किलोमीटर तक तस्करों का पीछा किया था। इसके अलावा कार से पुलिस ने अवैध शराब भी जब्त की है। कार में गुजरात नंबर की प्लेट मिली है इसके अलावा कार पर केरल नंबर की प्लेट लगी थी। घटना बालोतरा के गुड़ामालानी क्षेत्र आमलियाला-भैडाणा रोड पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

उधर हादसे के बाद गुस्साए परिजन युवक का शव लेकर थाने पहुंच गए और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। इसके बाद थाने के बाहर धोरीमन्ना थाने की फोर्स भी तैनात की गई। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम ने तस्करों का वाटेरा टोल से पीछा करना शुरू किया। एएनटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार आमलियाला-भैडाणा रोड पर अचानक पिकअप गाड़ी सामने आ गई। इसके बाद कार खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हालांकि एयरबैग खुलने के बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी।

कार से जब्त किए 377 क्वार्टर

एएनटीएफ ने बताया कि कार से ऑल सीजन ब्रांड की शराब बरामद की गई। यह शराब 25 कट्टों में 100-100 क्वार्टर और 12 कार्टन में 48-48 क्वार्टर भरे हुए थे। इस तरह टीम ने कुल 377 क्वार्टर बराम किए। वहीं हादसे में मृतक युवक पुनेश पुत्र लादूराम को पहले एएनटीएफ की टीम ने रावली नाडी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र रवाना किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.