होम/rajasthan/baran-crime-news-three-sisters-electrocution-death

स्वतंत्रता दिवस पर बारां में 3 सगी बहिनों की करंट से मौत, माता-पिता खेत में कर थे काम

स्वतंत्रता दिवस पर बारां में 3 सगी बहिनों की करंट से मौत, माता-पिता खेत में कर थे काम
राजस्थान
15 Aug 2026, 02:20 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Baran Crime News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बारां से जिले से परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 3 सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चियों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घटना के बाद आसपास के लोग बच्चियों को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना अधिकारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना के रहने वाले मदनलाल सहरिया एक खेत में मजदूरी का काम करते थे। मदनलाल खेत पर बने घर में ही परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को सुबह दोनो पति-पत्नी काम पर चले गए। इस दौरान तीनों बच्चियां घर पर थीं तभी यह हादसा हो गया।

कूलर से लगा करंट

मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कूलर में अचानक करंट आया, जब तीनों बच्चियां कूलर के संपर्क में आई तो तीनों की मौत हो गई। जब परिजन वापस लौटे तो तीनों बच्चियों को बेसुध देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से हॉस्पिटल लेकर लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.