होम/rajasthan/barmer-man-beaten-to-death-while-eloping-with-married-woman

बाड़मेर में प्रेमी के साथ भाग रही थी 6 बच्चों की मां, ससुरालियों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

बाड़मेर में प्रेमी के साथ भाग रही थी 6 बच्चों की मां, ससुरालियों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या
राजस्थान
26 Jun 2026, 07:52 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Barmer crime news: बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 6 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी। इस दौरान महिला के ससुरालियों ने युवक की डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के महिला के ससुराली मौके से फरार हो गए, वहीं महिला अपने घर को चली गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और जांच में जुटी है।

मामले की जानकारी देते हुए बाड़मेर ग्रामीण थाना प्रभारी विक्रम चारण ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे मगाराम महिला के गांव पहुंचा। उस समय महिला अपने 6 बच्चों के साथ घर में अकेली थी जबकि उसका पति बाहर गया हुआ था। महिला अपने बच्चों को घर में छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही थी। तभी उसके ससुरालियों ने दोनों को भागते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ससुरालियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा। जिससे उसकी वहीं पर ही मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में महिला के पति ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था किसी काम से शहर गया हुआ था। शुक्रवार सुबह लौटा तो घर के पास मगाराम का शव पड़ा था। जांच में सामने आया कि मगाराम और महिला के करीब तीन सालों से अवैध संबंध थे। थानाधिकारी विक्रम चारण ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.