होम/rajasthan/barmer-wife-lover-arrested-for-husband-murder-illicit-affair-case

बाड़मेर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, अवैध संबंधों का मामला, पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट

बाड़मेर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, अवैध संबंधों का मामला, पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट
राजस्थान
18 Jun 2026, 06:29 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Barmer Crime News: बाड़मेर की सदर थाना पुलिस ने मर्डर मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वहीं साक्ष्य मिटाने और पुलिस को उलझाने के लिए शव को टांके में फेंक दिया। ताकि पुलिस का प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगे।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि मामले की जांच के गठित एसआईटी टीम ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी नेतल देवी और उसके प्रेमी गुमान सिंह को अरेस्ट कर लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां पर पत्नी को जेल भेज दिया गया है जबकि प्रेमी गुमान को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एसपी ने बताया कि 4 जून को मृतक तेजाराम के भाई महेशाराम ने जानकारी दी कि भाई का शव टांके में पड़ा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान जब पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पत्नी नेतल देवी की भूमिका संदिग्ध लगी। इसके बाद मृतक के भाई महेशाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके भाई की हत्या नेतल देवी और गुमान सिंह ने मिलकर की है।

जालोर में मजदूरी करता था तेजाराम

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी नेतल देवी के गुमान सिंह के साथ अवैध संबंध थे। मृतक तेजाराम जालोर में रहकर मजदूरी का काम करता था। इस दौरान उसे पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। विवाद बढ़ने पर तेजाराम ने इसको लेकर गुमानसिंह से पूछताछ की। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके नेतल देवी ने गुमान सिंह के साथ मिलकर तेजाराम की हत्या कर दी और शव को हुकमाणियों का खांथा ढाणी क्षेत्र में स्थित एक टांके में डाल दिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.