होम/rajasthan/bhanwari-devi-bishnoi-murder-case-lohawat-investigation-officer-polygraph-test

33 दिन बाद भी भंवरी देवी हत्याकांड अनसुलझा! अब 3 संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, जांच अधिकारी भी बदला

33 दिन बाद भी भंवरी देवी हत्याकांड अनसुलझा! अब 3 संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, जांच अधिकारी भी बदला
राजस्थान
29 Aug 2026, 06:57 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bhanwari Devi Bishnoi Murder Case: लोहावट क्षेत्र में भंवरी देवी बिश्नोई की हत्या के मामले में एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है। मामले को लेकर बढ़ते विरोध और जांच में सामने आए नए बिंदुओं के बीच अब पुलिस ने जांच अधिकारी बदल दिया है। साथ ही तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है।

27 जुलाई की रात खेत पर बने घर के बाहर भंवरी देवी की सोते हुए हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है, लेकिन 33 दिन बाद भी हत्या की वजह और आरोपियों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

मामले में जाँच तेज़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने मामले की जांच लोहावट वृत्ताधिकारी भवानी सिंह से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मिले कुछ अहम तथ्यों की पुष्टि के लिए तीन संदिग्ध व्यक्तियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी अनुमति मिल चुकी है और संबंधित लोगों ने भी सहमति दे दी है। टेस्ट एफएसएल के जरिए कराया जाएगा।

इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई के नेतृत्व में लोहावट थाने के बाहर 24 दिनों से धरना जारी है। इससे पहले मामले में एसआईटी गठित की गई थी और तत्कालीन थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित का भी तबादला किया जा चुका है।

पुलिस को उम्मीद है कि पॉलीग्राफ टेस्ट और नई जांच प्रक्रिया से मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.