भरतपुर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, 2 मासूम बच्चों की मौत, की जा रही थी अवैध रिफिलिंग

Bharatpur: भरतपुर के डीग के कामां इलाके में मंगलवार शाम एक भयंकर गैस सिलेंडर विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। एक कोल्ड ड्रिंक गोदाम में LPG सिलेंडर से अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी, तभी उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ और ये धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम के ऊपर बने मकान में भीषण आग फैल गई। इससे गोदाम संचालक मनमोहन और उसके परिवार समेत 7 लोग आग की चपेट में आ गए। इसमें दो मासूम बच्चों जो भाई-बहन थे, उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
11 साल की अक्षरा और 8 साल के उसके भाई की मौत
घायल सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल, भरतपुर लाया गया। इलाज के दौरान 11 साल की अक्षरा की मौत हो गई, जबकि भाई लक्ष्य (8) की रास्ते में जयपुर ले जाते समय मौत हो गई।
घायलों में मनमोहन, उसकी पत्नी सरिता (25), भगवान सिंह (37), उनकी पत्नी नीरज, और साक्षी (15) शामिल हैं। दो और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जयपुर के अस्पताल में जारी है। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और अवैध गैस रिफिलिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
आस-पास के घरों और दुकानों तक में आ गई दरार
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और दुकानों में भी दरारें आ गईं और लोगों को तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना देनी पड़ी। प्रशासन ने हादसे को गंभीरता से लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस लिंक को शेयर करें

