होम/rajasthan/bharatpur-municipal-elections-cm-bhajan-lal-sharma-test-congress-rebellion

Rajasthan Nikay Chunav: भरतपुर बना प्रदेश का सबसे हॉट जिला, CM भजनलाल शर्मा की कड़ी परीक्षा, कांग्रेस में बगावत

Rajasthan Nikay Chunav: भरतपुर बना प्रदेश का सबसे हॉट जिला, CM भजनलाल शर्मा की कड़ी परीक्षा, कांग्रेस में बगावत
राजस्थान
27 Aug 2026, 12:17 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Rajasthan Nikay Chunav: भरतपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ चुकी है। भरतपुर नगर निगम का गठन 2014 में हुआ था। भरतपुर में प्रदेश के साथ पूरे देश की भी नजर है क्योंकि सीएम भजनलाल स्वयं भरतपुर के नदबई स्थित अटारी गांव से आते हैं। ऐसे में इस बार का भरतपुर नगर निगम का चुनाव काफी रोचक होने वाला है। नगर निगम में 65 वार्ड है। यहां पर 2 चरणों में वोटिंग होगी। 9 सितंबर को भरतपुर नगर निगम के अलावा भुसावर, और रूपवास नगरपालिका में वोटिंग होगी। जबकि 11 सितंबर को वैर, बयाना, नदबई और उच्चैन में वोटिंग होगी। ऐसे में पूरा भरतपुर ही इस बार वीआईपी हो गया इस पर पूरे प्रदेश और कांग्रेस की भी स्पष्ट नजर है।

नेताओं को लिस्ट का इंतजार

भरतपुर नगर निगम में भी इस बार मेयर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं टिकट को लेकर भी मारामारी का दौर जारी है। बीजेपी ने टिकट तय करने के लिए सभी 65 वार्डों के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों का पैनल तय कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने 9 वार्डों में सिंगल, 37 में डबल और 19 में तीन दावेदारों की लिस्ट भेजी है। बता दें कि कांग्रेस को 247 आवेदन मिले थे जबकि बीजेपी को 202 आवेदन प्राप्त हुए थे।

कांग्रेस में भगदड़

गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में सभी की नजर जयपुर पर टिकी है जहां उम्मीद है कि आज उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी की ओर से जारी की जा सकती है। उधर लिस्ट आने से पहले कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। बयाना से कांग्रेस के निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और और उनकी पत्नी उषा अग्रवाल अपने 8 समर्थक पार्षदों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा 6 पूर्व पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज बीजेपी प्रदेश नेतृत्व की ओर से भरतपुर में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सकती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.