होम/rajasthan/bharatpur-surendra-sharma-murder-wife-kheer-sleeping-pills-buried-bathroom

पत्नी ने खीर में नींद की गोलियां मिलाई, बेहोश होने पर गला घोंटकर की हत्या, भरतपुर के सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

पत्नी ने खीर में नींद की गोलियां मिलाई, बेहोश होने पर गला घोंटकर की हत्या, भरतपुर के सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान
05 Jul 2026, 03:21 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Surendra Sharma murder case Bharatpur: भरतपुर के सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मृतक की आरोपी पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए। पत्नी रूबी ने बताया कि उसने अपने पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। इसके बाद जब सुरेंद्र बेहोश हो गया तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के अगले दिन उसने बाथरूम में गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया। इसके बाद उस पर नया फर्श भी बना दिया।

बता दें कि आगरा में 17 मई को भरतपुर के सुरेंद्र शर्मा की उसकी पत्नी हत्या कर देती है। अब पुलिस ने इस मामले में 3 जुलाई को बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस को आरोपी पत्नी की 14 दिन की रिमांड मिली है। पूछताछ में रूबी ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन उसने दोनों बच्चों और सास को जेठ के घर भेज दिया था। इसके बाद शाम में पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। जब पति बेहोश हुआ तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को मिली 14 दिन की रिमांड

हत्या के अगले दिन सुबह बाथरूम में 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पति को दफना दिया और इसके बाद प्लास्टर करवाकर नई टाईल्स लगवा दी। रूबी ने बताया कि सुरेंद्र को शराब पीने की लत थी इसके कारण अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। हालांकि पुलिस को शक है कि यह सब रूबी अकेले नहीं कर सकती है ऐसे में वह उससे सच उगलवाने में जुटी है।

ऐसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा मृतक के भाई अनिल के कारण हुआ। अनिल को शुरू से ही भाई की पत्नी रूबी पर शक था। क्योंकि भाई के गायब होने के बाद जब अनिल ने एटीएम कार्ड के बारे में पूछा तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद भाई को शक हुआ। इसके बाद जब अनिल ने भाई के बारे में सख्ती से पूछा तो रूबी टूट गई और उसने सच उगल दिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.