भीलवाड़ा में पुलिस ने पकड़ी MD ड्रग बनाने की फैक्ट्री, MP के मास्टरमाइंड समेत 3 अरेस्ट

Bhilwara MD Drug Factory: राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एमडी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे पहले पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा में पुलिस ने ऐसी ही एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में एमपी के रहने वाले 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 7 हजार रुपये में एक घर किराए पर लिया था। इतना ही नहीं रखवाली के लिए 1 लाख रुपये में बदमाश भी रखा था। जानकारी के अनुसार आरोपी यहां से तैयार ड्रग को पूरे देश में खपाने वाले थे।
छापेमारी की कार्यवाही करने वाले एसएचओ स्वागत पांडया ने बताया कि बिजोलिया थाना क्षेत्र के चंपापुर में एक ड्रग फैक्ट्री पकड़ी थी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह उम्र 51 निवासी मंदसौर, बहादुर सिंह 43 निवासी नीमच और बबलू बंजारा 30 निवासी भीलवाड़ा को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है।
एमडी बनाने का एक्सपर्ट है वीरेंद्र
एसएचओ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भैंसरोड़गढ़ की पहाड़ि़यों के पीछे एक फैक्ट्री चल रही है। जिसमें पिछले 7 दिनों से कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। इसके बाद हमने दबिश दी। जिसमें सामने आया कि एमडी बनाने के लिए एक्सपर्ट वीरेंद्र सिंह आया था। सोमवार को इसके लिए माल की मिक्सिंग होनी थी। इससे पहले ही हमने दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। एसएचओ ने आगे बताया कि जब हमने तीनों को पकड़ा तो इनमें से किसी के पास भी फोन नहीं था। वीरेंद्र जोकि एक्सपर्ट हैं वह पहले भी तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 36 किलो एमडीएमए, 155 लीटर एमएम केमिकल, 30 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड और 8.50 किलो कास्टिक सोडा बरामद किया है। इन सभी रासायनिक पदार्थों के जरिए एमडी तैयार की जानी थी।
इस लिंक को शेयर करें

