भीलवाड़ा में किसान दंपति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर ले गए बदमाश, घायल होने पर की मरहम-पट्टी

Bhilwara robbery case: भीलवाड़ा के लाडपुरा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक किसान परिवार को बंधक बनाकर घर से जेवर और नकदी लूटकर ले गए। बदमाशों ने किसान के सिर पर लकड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने किसान के खून बहने पर मरहम पट्टी भी की। पूरा मामला भीलवाड़ा के लाडपुरा क्षेत्र के अमरतिया गांव का है।
पुलिस को दी जानकारी में किसान शांतिलाल शर्मा ने बताया कि सोपुरा मार्ग स्थित खेत पर बने मकान में देर रात कुछ बदमाश घुस गए। बदमाशों के घुसने की जानकारी मिलने पर जब वे जगे तो उनके सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया। इसके अलावा उनका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंककर भाग गए।
200 रुपये भी नहीं छोड़े
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शांतिलाल शर्मा की पत्नी के कानों के टॉप्स, पायजेब और गले में पहनी रामनवमी उतरवा ली। इतना ही नहीं बदमाशों ने किसान की जेब से 200 रुपये भी निकाल लिए। दो बदमाश दंपति को घर के बाहर पकड़कर बैठे रहे। वहीं बाकी के बदमाशों ने घर के कमरों की तलाशी ली। घायल किसान को बदमाशों ने पानी पिलाया, दर्द की दवा दी और सिर पर पट्टी भी बांधी। वहीं फिलहाल पुलिस बदमाशों की जांच में जुटी है।
इस लिंक को शेयर करें

