होम/rajasthan/bhilwara-wife-loses-husband-13-lakh-in-online-gambling-stages-fake-theft

जुआरी पत्नी ने जुए में उड़ाए पति के 13 लाख रुपये, फिर चोरी का नाटक रचा! भीलवाड़ा में चौंकाने वाला मामला

जुआरी पत्नी ने जुए में उड़ाए पति के 13 लाख रुपये, फिर चोरी का नाटक रचा! भीलवाड़ा में चौंकाने वाला मामला
राजस्थान
01 Jul 2026, 02:51 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bhilwara : आज तक तो आपने सिर्फ ये ही सुना होगा कि एक जुआरी पति ने जुआ खेलने में अपने घर के सारे पैसे लगा दिए और कम पड़ने पर अपनी पत्नी के गहने भी बेच दिए, लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, वो थोडा उल्टा है। इस बार तो एक जुआरी पत्नी ने अपने पति के 13 लाख रुपये एक ऑनलाइन मोबाइल गेम में लगा दिए और हार गई। मामले को छिपाने के लिए उसने घर में चोरी होने का भी नाटक किया, लेकिन पुलिस की जाँच में पकड़ी गई। (Wife Gambles Husband Money)

क्या है जुआरी पत्नी का मामला

मामला भीलवाडा जिले का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पत्नी क्षिप्रा जैन शादी से पहले से ही ऑनलाइन मोबाइल गेम में ड्रैगन गेम (Online Gambling) पर पैसे लगाती थी। उसने कुछ-एक बार अच्छी रकम भी जीती, जिससे ये उसकी लत बन गई। जनवरी 2026 में क्षिप्रा ने ड्रैगन गेम में साढ़े चार लाख रुपये जीते थे। यहीं से लालच बढ़ गया और उसने बड़ी रकम दांव पर लगाने की सोची। उसने पहले जीते हुए साढ़े चार लाख, फिर अपने खुद की बचत भी लगा दी। जब वह सब कुछ हार गई, तो उसकी रिकवरी करने के लिए घर में पति के रखे 13 लाख रुपये को धीरे-धीरे करके उसी गेम के अंदर ठिकाने लगा दिए।

चोरी का बनाया प्लान

लेकिन यहाँ भी उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया। जब वह सारी राशी हार गई, तो उसने घर में चोरी करवाकर पैसे गायब होने का प्लान बनाया। क्षिप्रा के पति संदीप कुमार एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। एक प्लॉट को बेचकर उसके पास 13 लाख रुपये आए थे, जो किसी पार्टी को आगे देने थे। लेकिन पत्नी ने उसे जुए में उड़ा दिया।

23 जून को संदीप ने पुलिस में चोरी की FIR दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया कि 22 जून की रात 09:30 बजे जब घर आए, तो गेट खुला था और सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के बैग से भी 13 लाख रुपये गायब थे।

कैसे सामने आई सच्चाई

पुलिस ने जाँच में इलाके की सारी CCTV फुटेज चेक की। फुटेज में सामने आया कि घर में घुसने का एक ही रास्ता है, और उस दौरान घर के अन्दर किसी भी बाहरी आदमी ने प्रवेश नहीं किया। इससे पुलिस का शक घर के लोगों पर गया। पुलिस ने सभी से पूछताछ की, जिसमें क्षिप्रा पर उनका शक गहरा होता गया। जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने अपने जुर्म कबूल कर लिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.