होम/rajasthan/bikaner-sridungargarh-trader-receives-5-crore-ransom-threat-from-rohit-godara-gang

बीकानेर में व्यापारी से फोन पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

बीकानेर में व्यापारी से फोन पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
राजस्थान
09 Jul 2026, 04:14 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Bikaner Trader Extortion Threat: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक व्यापारी को फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा बताया है। वहीं फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी के ऑफिस को उड़ाने और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। धमकी के बाद से पूरा परिवार फिलहाल डरा हुआ है। मामला श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर का है। मामले में व्यापारी के भाई ने एसपी को लिखित में शिकायत दी है।

धमकी के बाद से डरा हुआ है परिवार

व्यापारी के भाई ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 5 और 7 जुलाई को भाई के पास वीरेंद्र चारण नाम के युवक का फोन आया। फोन करने वाला खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बता रहा था। इस दौरान उसने 5 करोड़ की डिमांड कर दी। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे नहीं मिले तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। युवक ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा कि अगर 5 करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं हुआ तो वे उनके ऑफिस को गैस सिलेंडर से उड़ा देंगे। इसके अलावा आरोपी ने परिवार के सभी सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद से ही परिवार डरा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में व्यापारी के भाई ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। रिपोर्ट में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष और तेजी से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में श्रीडूंगरगढ़ की एसएचओ संध्या विश्नेाई ने बताया कि इस मामले में अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.