होम/rajasthan/bjp-appoints-key-leaders-rajasthan-panchayat-urban-body-elections

पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजेंद्र राठौड़ समेत इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजेंद्र राठौड़ समेत इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
राजस्थान
26 Jul 2026, 11:26 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Rajasthan BJP: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस जमकर तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सात संभागों में संभागीय चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। प्रत्येक संभाग में तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता प्रत्येक संभाग में चुनावी रणनीति, टिकट वितरण और संगठन के समन्वय का काम देखेंगे। लिस्ट के अनुसार समिति में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और कैबिनेट के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है।

जोधपुर संभाग का जिम्मा ओंकार सिंह लखावत को

बीजेपी के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर यह लिस्ट साझा की गई है। लिस्ट के अनुसार जयपुर में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और लालचंद कटारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जोधपुर संभाग में धरोहर बोर्ड के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी और पूर्व विधायक हेमराज मीणा कमान संभालेंगे। जबकि भरतपुर संभाग में वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवां और पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित के हाथों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजमेर-उदयपुर संभाग में किसे मिली जिम्मेदारी?

जबकि लोकसभा स्पीकर और वसुंधरा राजे के क्षेत्र कोटा संभाग की जिम्मेदारी सीपी जोशी को सौंपी गई है। उनके उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा और पूर्व विधायक अजीत मेहता को नियुक्त किया है। जबकि विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के क्षेत्र अजमेर संभाग की जिम्मेदारी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक परनामी, पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा और जालौर-सिरोही के पूर्व सांसद देवजी पटेल को सौंपी गई है। जबकि उदयपुर संभाग का दायित्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मंत्री राजेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया और पूर्व सांसद जसकौर मीणा के हाथों में रहेगा। जबकि बीकानेर संभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जीव कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई और पूर्व सांसद संतोष अहलावत को जिम्मेदारी दी गई है।

अगले महीने निकलेगी लॉटरी

बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी नेता प्रत्येक संभाग में पंचायत और निकाय चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को साधने, संगठन में समन्वय स्थापित करने और टिकट वितरण में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं नेताओं की होगी। इसलिए प्रदेश संगठन में लिस्ट में अनुभवी नेताओं को तवज्जो दी है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में इसको लेकर कई स्तर की बैठकें पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में हो चुकी है। वहीं पंचायती राज विभाग के अनुसार अगले महीने सभी जिलों के कलेक्टर एससी, एसटी, महिला और ओबीसी आरक्षण को लेकर लॉटरी निकालेंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.