देश के टुकड़े करने वालों के लिए नहीं थीं मोहन भागवत की बातें, जेनजी पर RSS प्रमुख के संवाद पर क्या बोले मदन राठौड़?

मदन राठौड़ ने कहा कि नई पीढ़ी तेज है, बच्चे को जन्म लेते ही हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं। हमारे समय में तो 33 साल की उम्र में फोन आया था। छात्रों के प्रदर्शन को असामाजिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया था।
RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने जिस युवाशक्ति की बात की वो उनके लिए नहीं थी जो जंतर मंतर पर हुड़दंग मचा रहे थे, ये बात राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
‘नारेबाजी करने वालों के लिए नहीं कही भागवत ने बात’
राज्यसभा से भाजपा सांसद मदन राठौड़ ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और Gen Z पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की टिप्पणियों पर कहा कि मोहन भागवत ने बिल्कुल सही कहा कि नई पीढ़ी तेज है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मोहन भागवत ने ये बात नई युवा शक्ति के लिए कही है। ये उन लोगों के लिए नहीं कहा है जो जंतर-मंतर पर नारेबाजी कर रहे थे और देश के टुकड़े करने की बात कर रहे थे।
हमारे समय में तो 33 साल की उम्र में फोन आया
मदन राठौड़ ने कहा कि नई पीढ़ी तेज है, बच्चे को जन्म लेते ही हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं। हमारे समय में तो 33 साल की उम्र में फोन आया था। छात्रों के प्रदर्शन को असामाजिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया था। मोहन भागवत ने जेन-जी के लिए जो शब्द कहे थे, वो संस्कारवान नई पीढ़ी के लिए थे और उनकी बात को सुनना चाहिए।
मुंबई में जेन-जी और जेन-एल्फा से किया था भागवत ने संवाद
बीत दिन मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के 15वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसमें मोहन भागवत से संवाद में हिस्सा लेने 100 शहरों स 2000 जेनजी और जेन अल्फा के युवा आए थे।
ये भी पढ़ें- क्या जंतर-मंतर पर Gen-Z का प्रदर्शन गलत था? RSS सरसंघचालक मोहन भागवत क्या बोले?
इस लिंक को शेयर करें

