जयपुर में बीजेपी के सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी, दाखिल करेंगे नामांकन

जयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी के सुनील कोठारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी के साथ इस अटकल पर भी विराम लग गया कि पुनीत कर्णावत और कोठारी में से बीजेपी का मेयर प्रत्याशी कौन होगा। सुनील कोठारी ने जयपुर के वार्ड नंबर 112 से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस की तरफ से वार्ड 118 से पार्षद सुनीता मावर और 84 से भरत मेघवाल को नामांकन भरने को कहा गया है।
कांग्रेस की तरफ से ये दावा किया गया है बीजेपी के कुछ पार्षद उनके संपर्क में हैं ऐसे में वो मेयर पद के चुनाव के लिए जरूरी वोट निकाल ले जाएंगे। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है वो तो मेयर पद के वोटिंग के दौरान पता लगेगा। यहां ये भी बात ध्यान देने वाली बात है कि कांग्रेस ने उनके नामों का खुलासा नहीं किया जिसमें दावा किया गया है कि बीजेपी के पार्षद उनके संपर्क में हैं।
जयपुर में लंबे समय से चर्चा सबसे ज्यादा थी कि इस बार मेयर वैश्य समाज से बन सकता है। बीजेपी की तरफ से मेयर पद के लिए 3 नाम लिए गए थे। जिसमें वरिष्ठता को वरीयता का भी ध्यान रखा गया था। पार्षदों और विधायकों के विचार-विमर्श में सुनील कोठारी का नाम आगे रखा गया। जिसके बाद कोठारी को नामांकन पत्र दाखिल करने को कहा गया। सुनील कोठारी पुष्कर से बाड़ेबंदी से बाहर निकल कर जयपुर आए और नामांकन दाखिल किया।
बता दें कि 150 वार्ड वाले जयपुर में इस निकाय चुनाव में बीजेपी के पास 78 सीटें आई हैं और कांग्रेस के पास 57 सीटें हैं। वहीं 15 निर्दलीय हैं।
इस लिंक को शेयर करें

