रोहित गोदारा के घर पर चल गया बुलडोजर, प्रशासन बोला- हमने नहीं की कार्रवाई

Rohit Godara: पूरे देश कहीं कहीं पर फायरिंग, हत्या, नामचीन लोगों को धमकी जैसे मामले सामने आते हैं तो इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा लेता है। लेकिन अब बीकानेर में उसके खुद के घर पर बुलडोजर चल गया और हैरानी की बात ये है कि इस कार्रवाई की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा। जी हां, रोहित गोदारा के घर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि उनकी तरफ से कोई बुलडोजर कार्रवाई नहीं हुई है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये किसने किया है।
दो मंजिला मकान पर चला दिया बुलडोजर
रिपोर्ट के मुताबिक लूणकरणसर के तेजाणा ढाणी में दो मंजिल का मकान बना हुआ है। इसमें कोई नहीं रहता क्योंकि रोहित के माता-पिता भी चूरू के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता को फिरौती देने के मामले में जेल में बंद हैं। इसी मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया है।
एसपी बोले- जांच की जाएगी, क्योंकि कोई कुछ बोल ही नहीं रहा
इस मामले में बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि मकान को गिराने की कार्रवाई किसकी तरफ से हुई इसकी जांच की जाएगी। क्योंकि अभी तक रोहित गोदारा के किसी राइवलरी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। गांव वाले भी कुछ बोल नहीं रहे हैं, पुलिस या निगम ने ये कार्रवाई की नहीं है। ऐसे में मामला काफी पेचीदा है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- कहीं कुर्सी ही ना छीन ले स्वास्थ्य मंत्री खींवसर की नश्तर की तरह चुभने वाली हंसी
इस लिंक को शेयर करें

