होम/rajasthan/bundi-bdo-suspends-two-officials-pm-modi-pachpadra-refinery-live-telecast-missed

पीएम मोदी के पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन मामले में 2 कार्मिक सस्पेंड, बूंदी में BDO का बड़ा एक्शन, सामने आई ये बड़ी वजह

पीएम मोदी के पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन मामले में 2 कार्मिक सस्पेंड, बूंदी में BDO का बड़ा एक्शन, सामने आई ये बड़ी वजह
राजस्थान
05 Jul 2026, 12:37 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Bundi BDO action: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने जोधपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल और जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया। पीएम ने राजस्थान को 1.02 लाख करोड़ की सौगात दी। इस कार्यक्रम का पूरे राजस्थान में लाइव टेलीकास्ट किया गया था। वहीं बूंदी की एक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नहीं होने के चलते दो कार्मिकों को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बूंदी के नैनवां ब्लॉक में आने वाली बाछोला ग्राम पंचायत में इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नहीं होने से बीडीओ ने कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार वर्मा और कनिष्ठ सहायक महेंद्र खींची को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक थे लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से कोई व्यवस्था नहीं होेन के कारण ग्रामीण इस कार्यक्रम को नहीं देख पाए, ऐसे में अब बीडीओ नरेंद्र सिंह झाला ने यह कार्रवाई की है।

शासन की ओर से थे ये निर्देश

बता दें कि पचपदरा रिफाईनरी के उद्घाटन को लेकर शासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे। जिसके अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशेष एलईडी स्क्रीन और लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था किए जाने के निर्देश थे। ऐसे में ग्रामीणों को इस कार्यक्रम से वंचित रखना कर्तव्य में घोर लापरवाही को दर्शाता है। बीडीओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी को नैनवां पंचायत मुख्यालय अटैच किया गया है। जबकि कनिष्ठ सहायक महेंद्र खींची को भी नैनवां पंचायत मुख्यालय अटैच किया गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.