होम/rajasthan/churu-newborn-baby-girl-dead-body-found-in-bushes

चूरू में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला में नवजात बालिका का शव, कुत्तों ने नोचा, जांच में जुटी पुलिस

चूरू में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला में नवजात बालिका का शव, कुत्तों ने नोचा, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान
19 Jul 2026, 06:59 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary1

Churu Crime News: चूरू से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नवजात का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला जिले के साहवा थाना क्षेत्र के रैयाटुंडा गांव का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र साहवा की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह नगर पालिका के सहयोग से नवजात का अंतिम संस्कार करवाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की मानें तो शनिवार दोपहर को एक महिला ने नवजात के शव को कुत्ते के मुंह में दबाए हुए देखा। इसके बाद महिला ने इसके बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि खेत के रास्ते के पास झाड़ियों में शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

क्या बोले सीएचसी प्रभारी?

वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुल्तान सिंह पूनिया ने बताया कि मौके पर शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में हाल फिलहाल में हुए प्रसव रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सीएचसी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात का जन्म विकसित और जीवित अवस्था में हुआ था। डीएनए के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। जिससे पहचान और जांच में मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि नवजात की उम्र 0 से 3 दिन की प्रतीत होती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.