होम/rajasthan/cm-bhajan-lal-reduce-car-in-his-convey-after-pm-modi-appeal

13 में से 5 ही गाडियां दिखीं CM भजनलाल के काफिले में, PM Modi की अपील के बाद Video आया सामने

13 में से 5 ही गाडियां दिखीं CM भजनलाल के काफिले में, PM Modi की अपील के बाद Video आया सामने
राजस्थान
13 May 2026, 03:46 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

PM Modi Appeal CM Fleet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले जो पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जो लोगों ने अपील की थी, उसका असर अब शासन-प्रशासन पर पड़ता नजर आ रहा है। यूपी और एमपी-गुजरात के बाद बीते दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले से गाड़ियां कम करने का ऐलान किया था साथ ही अधिकारियों और मंत्रियों-विधायकों को भी यही निर्देश दिया था। जिसके बाद ये काम शुरू भी हो गया। सीएम भजनलाल शर्मा सुबह सांगानेर एयरपोर्ट पर जब दिल्ली जाने के लिए आए, तो उनकी फ्लीट में 13 में से सिर्फ 5 ही गाड़ियां नजर आईं। वैसे उनकी फ्लीट में करीब 13 गाड़ियां रहती हैं बाकी एक एंबुलेंस और एक फायर ब्रिगेड रहती है।

यशस्वी प्रधानमंत्री जी की अपील के बाद माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने सबसे पहले अपने काफिले में वाहन कम किए।
सुबह माननीय मुख्यमंत्री जी के काफिले में केवल पांच गाड़ियां रही शामिल....
राष्ट्रहितैषी - जन जन के भजनलाल @BhajanlalBjp pic.twitter.com/jkpGLGg5Cl
— Harsh Sharma (@onlineharshit) May 13, 2026

सिर्फ 5 ही गाड़ियां फ्लीट में

मुख्यमंत्री के काफिले में अब सिर्फ सुरक्षा वाली गाड़ियां ही रहेंगी। यानी मुख्यमंत्री की कार के अलावा सिर्फ 3 और गाड़ियां ही उनकी फ्लीट में रहेंगी। वहीं बहुत जरूरी होने पर ही सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

यूपी में तो एक दिन 'नो व्हीकल डे'

बता दें कि बीते मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग के बाद ये निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों और VIP मूवमेंट में इस्तेमाल की जाने वाली गाडियों में 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। साथ ही फ्लीट में से गैर-जरूरी गाड़ियां भी हटाई जाएंगी। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे भी करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही एक दिन सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल जरूर करें।

यूपी के अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे प्रदेशों में भी इस तरह के निर्देश जारी हो चुके हैं। साथ ही वर्क फ्रॉम होम को भी तवज्जो दी जा रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.