होम/rajasthan/cm-bhajan-lal-sharma-in-bhilwara-village-visit-ashok-gehlot-sachin-pilot

भीलवाड़ा में गांव वालों के बीच खाट पर बैठे भजनलाल ने सुनी समस्याएं, गहलोत-पायलट पर भी कसा तंज

भीलवाड़ा में गांव वालों के बीच खाट पर बैठे भजनलाल ने सुनी समस्याएं, गहलोत-पायलट पर भी कसा तंज
राजस्थान
06 Jun 2026, 03:18 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Bhilwara CM Bhajan Lal Sharma visit: CM भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा की लाम्बा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उनकी समस्याओं को जाना और सुझावों पर भी चर्चा की। उन्होंने गांव के तालाब का निरीक्षण भी किया। साथ ही योग और प्राणायाम में हिस्सा लिया। वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गांवों तक विकास पहुंचा रही है। उनकी सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी बयान दिया।

सुबह-सुबह गांव की गलियों में घूमे CM भजनलाल शर्मा

ग्रामीणों के बीच जब सुबह-सुबह भजनलाल शर्मा पहुंचे तो उन्हें अपने बीच देखकर एक बार तो गांव वालों को यकीन नहीं आया। सुबह 6 बजे भजनलाल शर्मा ने गुलाबपुरा उपखंड के खारी का लांबा गांव में घूमने के लिए निकले। पैदल घूमते-घूमते वो मंदिर गए। यहां दर्शन कर फिर गांव वालों के बीच आ गए। भजनलाल शर्मा खाट पर गांव वालों के साथ ही बैठे। उन्होंने गांव वालों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं।

यहां उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश और देश का विकास गांव की पगडंडियों से होकर निकलता है। गांव हमारे हर तरह से आत्मनिर्भर होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि हर गांव सशक्त होगा, गांव में हर सुविधाएं होंगी तो हमारे गांव हर दृष्टि से आत्मनिर्भर होंगे। गांव के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर आ रही हैं, हमारे गांव सशक्त हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री का जो विकसित भारत का विजन है, उसमें विकसित राजस्थान भी बने और विकसित गांव भी बने और डबल इंजन की सरकार लगातार उसके लिए काम कर रही है।

गहलोत और पायलट पर भी दिया बयान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर टिप्पणी पर पलटवार किया और कहा कि सचिन पायलट से अशोक गहलोत की कुछ ज्यादा ही दोस्ती है। वो जो कुछ भी बोलते हैं उसका संदर्भ कहीं ना कहीं सचिन पायलट से जुड़ा हुआ ही होता है। उन्हें इतना दर्द मिला है कि वो घूम-फिर कर सचिन पायलट पर ही आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें- मैंने अपना काम कर दिया…राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के बाद ऐसा क्यों बोले गहलोत?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.