होम/rajasthan/cm-bhajan-lal-sharma-in-deeg-bharatpur-visit

CM भजनलाल शर्मा का डीग दौरा, श्रीवन बिहारी और श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

CM भजनलाल शर्मा का डीग दौरा, श्रीवन बिहारी और श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
राजस्थान
29 Jul 2026, 12:07 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के मौके पर डीग के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने आज गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में स्थित श्रीवन बिहारी जी मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। बीते दिन पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुई जनता

मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की और भक्तों को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं।

इस मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग मौजूद रहे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.