होम/rajasthan/cm-bhajan-lal-sharma-vidhansabha-sanaganer-most-awaited-road-construction

CM भजनलाल शर्मा के विधानसभा इलाके में 15 साल से सड़क के इंतजार में जनता, गहरी नींद में सो रहा JDA

CM भजनलाल शर्मा के विधानसभा इलाके में 15 साल से सड़क के इंतजार में जनता, गहरी नींद में सो रहा JDA
जयपुर
04 Jun 2026, 12:57 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: जरा सोचिए आप कई सालों से उस सड़क बनने का सपना देख रहे हो जिससे आपका रोज आना-जाना हो और बदहाल होने के चलते चंद मिनट का सफर, जिंदगी भर की तकलीफ का सबब बन जाता हो। कुछ यही हाल है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर का। खुद CM का इलाका होने के बावजूद यहां की जनता बीते 15 सालों से सड़क बनने का इंतजार कर रही है लेकिन ये इंतजार है कि खत्म होने का नाम नहीं लेता।

दरअसल यहां न्यू सांगानेर रोड से वाया मान्यावास भारत माता सर्किल तक की लगभग 100 फीट सेक्टर रोड का प्रोजेक्ट 2012 से सरकारी फाइलों की धूल खा रहा है। लेकिन इस धूल को उड़ाने की सुध JDA नहीं ले रहा। जिसके बाद थक-हारकर मानसरोवर की शिव विहार कॉलोनी की बी विकास समिति के अलावा करीब 30-35 कॉलोनिय़ों के लोगों ने CM भजनलाल शर्मा के कैंप कार्यालय में CM के नाम का ज्ञापन दिया। जिसमें सड़क बनवाने की मांग की गई।

ये है पूरा मामला?

उन्होंने कहा है कि 15 साल से पृथ्वीराज नगर दक्षिण प्रथम के 6 ब्लॉक की वरुण पथ मानसरोवर के सामने न्यू सांगानेर रोड से वाया मान्याबास भारत माता सर्किल तक 100 फीट सेक्टर रोड लंबित है। 2015 में अपीलीय अधिकरण, JDA द्वारा रेपूरणमल सैनी बनाम JDA में स्टे किया गया था। जो 17 जून 2016 तक प्रभावी रहा था। इसके बाद अपीलीय अधिकरण, JDA द्वारा लेखराज सैनी बनाम JDA में स्टे (Stay) किया गया जो दिनांक 21 दिसंबर 2022 तक प्रभावी रहा।

इसके बाद हाई कोर्ट द्वारा पूरणमल सैनी बनाम JDA में 19 अगस्त 2016 को स्टे (Stay) किया गया जो 28 मार्च 2023 तक प्रभावी रहा।

2025 को सड़क बनाने का निर्णय, अब तक नहीं शुरू हुआ काम

कई बैठकों के बाद आखिरकार 15 जुलाई 2025 को JDA ने इसे बनाने का फैसला दे दिया था। लेकिन बावजूद इसके अब तक इस सड़क को बनाने का काम ही नहीं शुरू किया गया। ऐसे में हर बार की तरह ये फैसला फिर कहीं स्टे की भेंट ना चढ़ जाए। इसलिए इस रोड को बनवाले का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए।जिससे 30-35 कॉलोनियों के लगभग 5000 परिवारों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र की कॉलोनियों का विकास होगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.