होम/rajasthan/cockroach-janata-party-jaipur-protest-permission-denied-press-confrence-14-june

कॉकरोच जनता पार्टी को जयपुर में प्रदर्शन की नहीं मिली परमिशन, करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कॉकरोच जनता पार्टी को जयपुर में प्रदर्शन की नहीं मिली परमिशन, करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजस्थान
14 Jun 2026, 03:04 pm
रिपोर्टर : Dushyant

CJP Jaipur Protest Denied: नीट पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली। सोमवार 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी जयपुर में शिक्षा व्यवस्था, बेरोज़गारी और अन्य कई मुद्दों को लेकर शंतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली थी, जिसके लिए पुलिस प्रशासन से इसकी परमिशन मांगी गयी। लेकिन पुलिस ने परिस्थितियों और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

कहाँ होने वाला था प्रदर्शन

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पेपर लीक से युवाओं का जीवन बर्बाद करने वालों के खिलाफ आवाज़ उठाई जाएगी और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग होगी। प्रदर्शन में अभिजीत खुद भी मौजूद रहेंगे।

पुलिस ने नहीं दी परमिशन

प्रदर्शन मामले में पुलिस उपायुक्त, जयपुर साउथ ने आदेश जारी कर कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के सम्बन्ध में जाँच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन तथ्यों और परिस्थितियों के आधार कानून व्यवस्था की दृष्टि से शहीद स्मारक पर प्रदर्शन की अनुमति देना संभव नहीं है।

आज होगी CJP की प्रेस कांफ्रेंस (CJP Press Confrence)

पुलिस प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने से पार्टी में नाराज़गी है। पार्टी के राजस्थान के मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन ने कहा कि हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली। हमें पुणे, दिल्ली, लखनऊ, अमृतसर और कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया है, लेकिन कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बिगड़ी।

इसी को लेकर आज 14 जून को दोपहर 3 बजे कॉकरोच जनता पार्टी जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही आगे की स्थिति साफ़ होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका संबोधित करेंगे। प्रदर्शन अब किस तरफ का रुख करेगा, अब ये इस कॉन्फ्रेंस में ही तय होगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.