होम/rajasthan/congress-announce-50-percent-tickets-to-youth-candidate-in-rajasthan-panchayat-election

50% टिकट युवाओं को देगी कांग्रेस, राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान

50% टिकट युवाओं को देगी कांग्रेस, राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान
राजस्थान
27 Jul 2026, 04:24 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देगी। साथ ही 3 अगस्त तक जिला स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक बैठक के निर्देश डोटासरा ने दिए हैं। जिसमें चुनाव के मद्देनजर तैयारियों और मुख्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

चुनावी रणनीति पर हो रहा मंथन

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की तरफ से आयोजित पंचायत और निकाय चुनाव की रणनीति का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत प्रदेशभर से 500 संभावित जनप्रतिनिधि और चुनाव के इच्छुक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसके अलावा पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

पंचायती राज संस्थाओं में 300 करोड़ रुपए का नुकसान

डोटासरा ने कार्यशाला में कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पूरी ताकत से जुटी है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार चुनाव कराने को मजबूर हुई है। डोटासरा बोले कि चुनाव नहीं होने से पंचायतीराज संस्थाओं को 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। भ्रष्टाचार बढ़ा और विकास कार्य प्रभावित हुए। पीसीसी चीफ ने कहा कि 30 जुलाई तक सभी जिलों में संगठनात्मक बैठकें होंगी।

इस कार्यशाला में मतदाता सूची की स्क्रीनिंग और बूथ प्रबंधन पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही जनसंपर्क और चुनावी संचार की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं से संवाद की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यशालाएं लगाने का निर्देश दिए गए है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में ओवैसी की AIMIM की एंट्री, क्या जाट-मुस्लिम वोट बटोरने को बेनीवाल के साथ बनाएंगे थर्ड फ्रंट?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.