होम/rajasthan/dausa-ncb-raid-opium-seized-jharkhand-number-car-smuggler-arrested-sikandra-toll

दौसा में NCB की बड़ी कार्रवाई, झारखंड नंबर की कार से 115 किलो अफीम बरामद, तस्कर अरेस्ट

दौसा में NCB की बड़ी कार्रवाई, झारखंड नंबर की कार से 115 किलो अफीम बरामद, तस्कर अरेस्ट
राजस्थान
21 Jun 2026, 04:16 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Dausa NCB opium seizure: दौसा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आगरा-जयपुर हाईवे पर नारकोटिक्स की टीम ने एक कार से 115 किलो अफीम के साथ तस्कर को अरेस्ट किया है। टीम ने आरोपी को अरेस्ट कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को विशेष कोर्ट में पेश किया गया जहां पर उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल एनसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि एनसीबी ने यह कार्रवाई नारकोटिक्स के उपायुक्त निखिल गांधी और विपिन कुमार की अगुवाई वाली टीम ने की। जानकारी के अनुसार एनसीबी को सूचना मिली थी कि आगरा-जयपुर हाइवे पर एक तस्कर अफीम के साथ एक लग्जरी कार में सवार है। इसके बाद एनसीबी की टीम ने हाइवे पर कड़ी निगरानी रखी। सूचना के आधार पर सिकंदरा टोल प्लाजा पर झारखंड नंबर की एक कार को रोका और तलाशी ली।

फलोदी का तस्कर अरेस्ट

एनसीबी को कार की डिक्की से 109 पैकेट में कुल 115 किलो अफीम बरामद की। जब्त की गई अफीम की कीमत करोड़ों रुपये है। इसके अलावा तस्कर ने अफीम की गंध को छिपाने के लिए कार के अंदर परफ्यूम छिड़का हुआ था। इसके बाद टीम को शक हुआ और गहनता से तलाशी ली। इसके बाद कार की डिग्गी से तीन बोरियां बरामद की। वहीं तस्कर मालाराम बिश्नोई निवासी फलोदी को भी अरेस्ट कर लिया। फिलहाल एनसीबी आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में जुटी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.